चतरा के टंडवा एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट का स्ट्रक्चर ढहने से तीन मजदूरों की मौत

चतरा/टंडवा, 18 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में Wednesday को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के भीतर निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का स्ट्रक्चर अचानक ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
इस दुर्घटना के बाद से प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है, वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. चतरा के Police अधीक्षक अनिमेष मैथानी ने हादसे में तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है.
इस भीषण हादसे पर Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. Chief Minister ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत मजदूरों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तुरंत बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए. साथ ही, प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
यह दुर्घटना प्लांट के सीएचपी जेएच-1 लोकेशन पर हुई. यहां निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के स्ट्रक्चर पर मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक पूरा ढांचा भरभरा कर नीचे आ गिरा. शुरुआती तौर पर स्ट्रक्चरल डिजाइन में तकनीकी खामी (डिफेक्ट) को इस दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है.
इस परियोजना में निर्माण कार्य का मुख्य ठेका ‘थायसन’ कंपनी को मिला था, जिसे आगे ‘सिम्प्लेक्स’ नामक पेटी ठेकेदार कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. एक मजदूर का शव कन्वेयर बेल्ट के स्ट्रक्चर में लटका हुआ नजर आया, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. साथी श्रमिकों और प्रबंधन के सहयोग से घायलों को तुरंत एनटीपीसी परिसर स्थित संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना से आक्रोशित साथी मजदूरों ने प्लांट परिसर में हंगामा भी किया, जिन्हें Police ने समझा-बुझाकर शांत कराया.
–
एसएनसी/एसके


