Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना: एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

तेलंगाना: एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

हैदराबाद, 19 नवंबर . तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मार्च 2027 में विधान परिषद की दो सीटों पर होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. पार्टी ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया.

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव की अध्यक्षता में Thursday को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक हुई. इसमें तेलंगाना भाजपा के चुनाव प्रभारी आशीष शेलार भी मौजूद रहे. इसके अलावा विधान परिषद चुनाव निगरानी समिति के सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

बैठक में भाजपा के एमएलसी ए.वी.एन. रेड्डी और मालका कोमारैया के साथ प्रदेश महासचिव गौतम राव सहित अन्य नेता शामिल हुए.

बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति की समीक्षा, पार्टी नेताओं और समिति के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल तथा प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई. नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित करने और सभी स्तरों पर नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया.

तेलंगाना में महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद सीटों के लिए मार्च 2027 में चुनाव होने हैं.

आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत आशीष शेलार और एन. रामचंदर राव Wednesday से लगातार बैठकें कर रहे हैं. Wednesday को दोनों नेताओं ने हैदराबाद, साइबराबाद और मलकाजगिरी नगर निगमों के चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बैठक की थी.

इस बैठक में ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र के भाजपा के नौ जिला इकाई अध्यक्ष, प्रदेश सह-प्रभारी अभय पाटिल और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण शामिल हुए थे. इसके अलावा 300 मंडल अध्यक्षों, नौ जिला प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था.

रामचंदर राव ने कहा था कि बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और तेलंगाना में भाजपा का विस्तार करने के लिए भविष्य की कार्ययोजनाओं एवं रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई.

उन्होंने पार्टी नेताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और तीनों नगर निगमों में महापौर का पद हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया था.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बीआरएस और कांग्रेस दोनों पर तेलंगाना की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग भाजपा को अपनी एकमात्र उम्मीद के रूप में देख रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस Government में 20 प्रतिशत कमीशन का खेल चलता था, जबकि मौजूदा कांग्रेस Government में यह बढ़कर 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

Share