Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ओडिशा में चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा, अब तक 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Odisha में चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा, अब तक 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

भुवनेश्वर, 19 नवंबर . Odisha में चक्रवात ‘अकवान’ के खतरे को देखते हुए राज्य Government ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब तक करीब 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है. चक्रवात के Friday दोपहर उत्तर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और Odisha के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका जताई गई है.

Odisha की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने Thursday को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य Government पिछले कई दिनों से चक्रवात की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. पहले चक्रवात का रुख किसी अन्य दिशा में था, लेकिन Wednesday से इसने अपना रास्ता बदल लिया और Odisha की ओर बढ़ने लगा.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान के Odisha के गंजाम जिले के गोपालपुर के आसपास तट से टकराने की सबसे अधिक संभावना है. इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

आईएमडी ने केंद्रापड़ा, कंधमाल, जगतसिंहपुर, गजपति, गंजाम और पुरी सहित छह जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा दक्षिणी और तटीय Odisha के कई अन्य जिलों तथा मयूरभंज में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रशासन ने राज्य में 4,243 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है. अब तक करीब 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. यह अभियान Wednesday से शुरू हुआ था और पूरी रात जारी रहा. Thursday को भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है. उन्होंने कहा कि लोगों को हटाने से संबंधित फैसले जिला कलेक्टरों और मैदानी स्तर पर तैनात टीमों पर छोड़े गए हैं.

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए करीब 8,000 राहत शिविर तैयार किए गए हैं. वहीं, 30 नवंबर के आसपास प्रसव की संभावित तारीख वाली करीब 9,100 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. इनमें से कई महिलाओं को पहले ही अस्पतालों में शिफ्ट किया जा चुका है.

मुख्य सचिव ने कहा कि भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील जिलों से भी लोगों को हटाया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों की तलहटी में छोटी बस्तियों और अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उदाहरण के तौर पर गजपति जिले में करीब 16 हजार और कंधमाल जिले में लगभग 3,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

राहत और बचाव कार्यों के लिए संवेदनशील इलाकों में Odisha आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 60 टीमें, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14 टीमें और अग्निशमन सेवा की 221 टीमें तैनात की गई हैं.

इसके अलावा, सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए Odisha वन विकास निगम की 100 कटर टीमें उपलब्ध कराई गई हैं. संचार व्यवस्था प्रभावित होने वाले इलाकों में अतिरिक्त सैटेलाइट फोन और ‘सेल्स ऑन व्हील्स’ भी तैनात किए जा रहे हैं.

अनु गर्ग ने बताया कि चिलिका के सतपाड़ा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर समुद्र तट से जुड़ी गतिविधियों और पर्यटन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. तटरक्षक बल को अलर्ट कर दिया गया है और उसके हेलीकॉप्टर तथा विमान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखे गए हैं. मछुआरे समुद्र से लौट चुके हैं और करीब 19 हजार नौकाओं को वापस तट पर लाया गया है.

गोपालपुर बंदरगाह पर भी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. बंदरगाह पर क्रेनों को सुरक्षित करने के साथ जहाजों के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. चक्रवात के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

मुख्य सचिव ने बताया कि सभी जिला कलेक्टरों को आपात स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक निधि उपलब्ध कराई गई है. प्रभावित जिलों में पहले काम कर चुके अनुभवी वरिष्ठ अधिकारियों को भी सहायता के लिए तैनात किया गया है. केंद्र Government ने भी चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए. सभी अधिकारियों को चक्रवात से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

–

डीएससी

Share