Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मोइली के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले-लोकतंत्र के पीछे छिपा था राजतंत्र का अहंकार

मोइली के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले लोकतंत्र के पीछे छिपा था राजतंत्र का अहंकार

मोइली के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले-लोकतंत्र के पीछे छिपा था राजतंत्र का अहंकार

New Delhi, 19 नवंबर . BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने Thursday को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली के बयान पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कि उनकी Governmentों में लोकतंत्र के पीछे राजतंत्र का अहंकार छिपा था.

कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि ‘कुछ कांग्रेस नेताओं ने मोदी के खिलाफ जांच रुकवाई. इस बयान के बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

New Delhi में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोइली ने एक गंभीर रहस्य से पर्दा उठा दिया है. उनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस की Governmentों में लोकतंत्र किस पैरामीटर पर चलता था.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोइली ने यह साफ कर दिया है कि गृह मंत्री अमित शाह और Prime Minister Narendra Modi (जो उस समय Gujarat के Chief Minister थे) के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर फैसला कांग्रेस पार्टी ले रही थी. मुझे नहीं लगता कि इस आरोप को स्वीकार करने का इससे ज्यादा सीधा कोई और तरीका हो सकता है. जांच एजेंसी और न्यायिक प्रक्रिया को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा था. यह इस पूरे मामले का पहला स्पष्ट निष्कर्ष है.

उन्होंने दूसरा निष्कर्ष बताते हुए कहा कि उस समय मनमोहन सिंह Prime Minister होते हुए भी वास्तविक रूप से फैसले नहीं ले रहे थे. राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि वह लगातार जाति की बात करते हैं. मेरी जानकारी के अनुसार, मनमोहन सिंह की आखिरी कैबिनेट में वीरप्पा मोइली ही एकमात्र ओबीसी मंत्री थे. मोइली खुद कह रहे हैं कि Prime Minister फैसले नहीं ले रहे थे बल्कि कोई और निर्णय ले रहा था.

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए. मोइली के बयान के बाद किसी तरह का संदेह नहीं रह गया है और पूरी सच्चाई सामने आ गई है. राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते हैं कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन उनके अपने नेता बता रहे हैं कि उनकी Government में फैसले कैसे लिए जाते थे. किसे आरोपी बनाना है और किसे जेल भेजना है, इसका निर्णय Prime Minister नहीं बल्कि कोई और करता था.

त्रिवेदी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी सामने आ चुका है कि आपातकाल लगाने का फैसला परिवार के दो लोग करते थे, न कि केंद्रीय मंत्रिमंडल या संसद. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के खत्म होने की जो वास्तविक पीड़ा कांग्रेस आज जाहिर करती है, उसकी सच्चाई अब सामने आ रही है. लोकतंत्र के दिखावे के मुखौटे के पीछे राजतंत्र का अहंकार छिपा हुआ था, जो वीरप्पा मोइली के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है.

वहीं, वीरप्पा मोइली के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने Prime Minister Narendra Modi को फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. Supreme Court ने जब तक पीएम मोदी को बरी नहीं कर दिया, तब तक यूपीए Government ने उन्हें फंसाने की हरसंभव कोशिश की. सीबीआई के माध्यम से उनसे लगातार नौ घंटे तक पूछताछ कराई गई. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नेता यह दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी के नेताओं ने मोदी को बचाया था. जब कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी खुद उन्हें जेल भिजवाने की पूरी कोशिश कर रही थीं, तो ऐसे में वीरप्पा मोइली का यह बयान बिल्कुल बेतुका है.

–

डीकेएम/पीएम

Share