बाराबंकी में आधी रात भीषण हादसा, कार आग का गोला बनी, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

बाराबंकी, 19 नवंबर . बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में Wednesday देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. अयोध्या से Lucknow की ओर जा रही तेज रफ्तार कार फतेह राइस मिल के सामने आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में कार में आग लग गई.
जानकारी के अनुसार देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और सड़क पर धू-धूकर जलने लगी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कार में सवार पांचों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
कार (यूपी 52 डीयू 2237) अयोध्या से Lucknow की ओर जा रही थी. Wednesday देर रात करीब एक बजे जब कार सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने पहुंची, तभी वह आगे चल रही डीसीएम (यूपी 45 सीपी 0598) से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.
कार में आग लगते ही उसमें सवार पांच लोगों में चीख-पुकार मच गई. आग तेजी से फैलती देख सभी ने किसी तरह कार के दरवाजे खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद पांचों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. इसके बाद कार कुछ ही देर में आग की लपटों से घिर गई. सड़क पर जलती कार को देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए.
हादसे की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना Police और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.
वहीं, हादसे के कारण अयोध्या से Lucknow जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. सड़क पर जली हुई कार के खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में Police ने जली हुई कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका.
–
एसएके/एबीएम


