Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

करूर में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप

करूर में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप

करूर, 19 नवंबर . तमिलनाडु के करूर जिले के पास चिन्नकालीपालयम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बगीचे के कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में दंपती, उनकी बेटी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. Police ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, करूर जिले के वेंगामेडु स्थित कोंगुनगर निवासी रामासामी (63), उनकी पत्नी जानकी (60), बेटी सुकुना (35) और उनके दो बच्चे शिवानी (10) व अधिरन (4) के शव कुएं में मिले हैं. पांचों एक ही परिवार के सदस्य थे.

बताया जा रहा है कि रामासामी की बेटी सुकुना की शादी करीब 13 साल पहले वेलायुधमपालयम निवासी प्रभु से हुई थी. दंपती के दो बच्चे शिवानी और अधिरन थे. पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते सुकुना अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी.

इस बीच, चिन्नकालीपालयम गांव में Thursday शाम स्थानीय लोगों ने बगीचे के कुएं में पांच लोगों के शव देखे. एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल Police को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही वंगल Police थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. Police ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की तथा घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी.

Police इस बात की जांच कर रही है कि पांचों की मौत किन परिस्थितियों में हुई. शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी. Police अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Police अधिकारियों का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. इसके लिए टीम का गठन किया गया है.

–

एसएके/एबीएम

Share