Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव

मध्य प्रदेश: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में मिले पति पत्नी और बेटे के शव

Madhya Pradesh: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव

Bhopal , 18 नवंबर . Madhya Pradesh के सीहोर जिले के बुधनी कस्बे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं. Police ने Wednesday को यह जानकारी दी.

मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई है. तीनों के शव Wednesday को वार्ड नंबर 12 स्थित उनके घर के अंदर मिले. Police के अनुसार, तीनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे.

प्रारंभिक आशंका है कि Tuesday देर रात जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसी दौरान उनकी हत्या की गई. हालांकि, वारदात का सही समय और परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं.

घटना का खुलासा Wednesday सुबह उस समय हुआ, जब घर के बाहर बंधी बकरियां लगातार मिमिया रही थीं. उनकी आवाज सुनकर एक पड़ोसी मौके पर पहुंचा. घर के अंदर तीनों के शव देखकर उसने Police को सूचना दी.

सूचना मिलने पर एसडीओपी रवि शर्मा और बुधनी थाना प्रभारी सुनील ठाकुर Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घर का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी.

अतिरिक्त Police अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि पड़ोसी ने घर के अंदर तीन शव मिलने के बाद Police को सूचना दी थी.

उन्होंने कहा, ”प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, आरोपियों की पहचान और वारदात के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.”

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल), फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है. Police परिवार के रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला था. राकेश और उनकी पत्नी पहले एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे. बाद में उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया था. राकेश स्थानीय मेलों में जूते-चप्पलों की दुकान लगाते थे.

बताया गया है कि परिवार ने करीब तीन साल पहले Prime Minister आवास योजना के तहत बुधनी में अपना मकान बनवाया था.

गौरतलब है कि बुधनी केंद्रीय कृषि मंत्री और Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र रहा है. वह कई कार्यकाल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. बाद में वह Lok Sabha के लिए निर्वाचित हुए.

Police का कहना है कि तिहरे हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है.

–

डीएससी

Share