पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, निर्भयता और अंतःकरण की शुद्धता को बताए सात्विक मनुष्य के गुण

New Delhi, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने मनुष्य के सात्विक स्वभाव के बारे में बताया है.
Prime Minister मोदी की ओर से एक्स पर संस्कृत श्लोक “अभयं सत्त्वसंशुद्धिः ज्ञानयोगव्यवस्थितिः. दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्..” साझा किया गया है. इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि निर्भयता, अन्तःकरण की शुद्धता, ज्ञान और योग में दृढ़ स्थिति, दान, इन्द्रियों का संयम, यज्ञ, स्वाध्याय, तप और मन-वचन-कर्म की सरलता, ये सभी गुण सात्विक स्वभाव से युक्त मनुष्य के हैं.
Prime Minister की ओर से साझा किया गया यह श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 (दैवासुर सम्पद् विभाग योग) का पहला श्लोक है. इस अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने दैवीय संपदा से युक्त मनुष्य के इन्हीं लक्षणों का वर्णन किया है. ये गुण ही मनुष्य को भय से मुक्त कर उसे सत्य, धर्म और आत्मकल्याण के मार्ग पर दृढ़ता से खड़ा करते हैं.
इस श्लोक में बताया गया है कि अभयता मनुष्य जीवन की श्रेष्ठ उपलब्धि है. प्रायः भय का प्रमुख कारण हमारे भीतर का अवसाद और अज्ञान ही है. सत्व के ज्ञान और सद्विचारों के प्रकाश से ही जीवन में भयमुक्त अवस्था की भूमिका तैयार होती है. सकारात्मक परिवेश में रहकर सद्ग्रन्थों का अध्ययन और महापुरुषों की नित्य सन्निधि ही हमारे हृदय में अवस्थित अज्ञान जन्य विकारों का शमन कर परम लक्ष्य की संसिद्धि में सहायक है.
इसके पहले Wednesday को Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘शरीरं सत्त्वसंज्ञं च व्याधीनामाश्रयो मतः. तथा सुखानां योगस्तु सुखानां कारणं समः॥’ साझा किया गया था. इस श्लोक का हिंदी भावार्थ है कि शरीर और मन, ये दोनों ही रोगों के आश्रय-स्थान हैं. इन दोनों का उचित संयोग ही स्वास्थ्य और सुख का मुख्य कारण माना गया है, अर्थात स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना भी अति आवश्यक है.
पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ चरक संहिता के सूत्रस्थान के अध्याय एक (दीर्घञ्जीवितीयाध्याय) का 55वां श्लोक है. इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि शरीर और मन (सत्त्व) ही सभी रोगों और सुखों के मुख्य आश्रय (आधार) हैं, और इनका उचित संतुलन (समयोग) ही वास्तविक सुख और स्वास्थ्य का कारण बनता है.
–
ओपी/एबीएम


