Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गोरखपुर में प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी रखेंगे आधारशिला

गोरखपुर में प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी रखेंगे आधारशिला

गोरखपुर, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Thursday को गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में राज्य के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की आधारशिला रखेंगे. सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी.

सीएम योगी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि अन्नदाता की समृद्धि, युवाओं के लिए नए अवसर और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है. लेकिन प्रकृति और समृद्धि के इस संबंध को वर्ष 2017 से पहले की Governmentें समझ नहीं सकीं. उत्तर प्रदेश में वन संपदा और औद्यानिकी की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इन्हें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और प्रदेश के विकास से जोड़ने की न स्पष्ट नीति थी, न दूरदृष्टि.”

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन Government ने इस उपेक्षित सामर्थ्य को पहचानकर पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है. इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 491 करोड़ से अधिक की लागत से 123 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित होने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन होगा. साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाली 792 करोड़ से अधिक की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा.”

सीएम ने आगे कहा, “हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा जनसमृद्धि का आधार बने और हरियाली के साथ हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए.”

बता दें कि इस नए संस्थान के बनने के बाद, गोरखपुर में कुल पांच विश्वविद्यालय हो जाएंगे, जिनमें से दो संस्थान विशेष क्षेत्रों पर केंद्रित हैं. जिले में पहले से ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (एक राज्य विश्वविद्यालय), मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय (एक राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय), महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एक निजी क्षेत्र का संस्थान) और राज्य का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय मौजूद हैं, जो पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को समर्पित है.

–

पीआईएम/एबीएम

Share