Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

वेतन बढ़ाने से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी और ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी: आर्थिक मामलों की सचिव

वेतन बढ़ाने से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी और ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी: आर्थिक मामलों की सचिव

New Delhi, 19 नवंबर . आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर ने Thursday को भारतीय उद्योग जगत से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता मांग को बल मिलेगा और देश की आर्थिक वृद्धि को लंबे समय तक मजबूती मिलेगी.

फिक्की (एफआईसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि अप्रैल से निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं और अब यह सुधार कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित न रहकर व्यापक रूप लेता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि निवेश चक्र को और मजबूत बनाए रखने के लिए मांग में निरंतर वृद्धि आवश्यक है और इसमें वेतन वृद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.

उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एक बड़ा मुद्दा वेतन वृद्धि में ठहराव का है. उद्योग जगत को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. बेहतर वेतन न केवल कर्मचारियों की आय बढ़ाएगा बल्कि उपभोग और मांग को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.”

अनुराधा ठाकुर ने आगे कहा कि शुरुआत में निजी निवेश में सुधार कुछ सीमित क्षेत्रों में दिखाई दे रहा था, लेकिन बाद के मासिक आंकड़े बताते हैं कि निवेश गतिविधियां अब अधिक व्यापक और संतुलित रूप से बढ़ रही हैं. इसे अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है.

उन्होंने निजी क्षेत्र से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि उद्योगों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से Government के साथ मिलकर काम करने पर विचार करना चाहिए, जिससे बड़े विकासात्मक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी.

ठाकुर ने कहा कि उद्योग जगत को अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर को देखना चाहिए. इसमें Government के साथ साझेदारी, शहरी और ग्रामीण मांग को प्रोत्साहित करना तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य और आय की परिस्थितियां सुनिश्चित करना शामिल है.

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आर्थिक माहौल पहले की तुलना में अधिक अनुकूल हुआ है. भू-Political तनावों में कमी, विदेशी पूंजी प्रवाह की वापसी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने India की स्थिति को मजबूत किया है और तेज आर्थिक वृद्धि के नए अवसर पैदा किए हैं.

आर्थिक मामलों की सचिव ने कहा, “India इस समय अच्छी स्थिति में है. घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर परिस्थितियां अधिक अनुकूल होती जा रही हैं, जिससे देश के विकास की रफ्तार को और बढ़ाया जा सकता है.”

उन्होंने कारोबारियों से वेतन वृद्धि को केवल लागत के नजरिए से न देखने की सलाह देते हुए कहा कि इसे दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए. बेहतर आय से उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा, मांग मजबूत होगी और अंततः उद्योगों तथा अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ मिलेगा.

–

डीबीपी

Share