Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

गोंडा में राम कथा ने लिया ‘अभिनव पंचम कुंभ’ का रूप, पहुंचेंगे रामदेव और राजेंद्र जी महाराज : राजकुमार दास

गोंडा में राम कथा ने लिया ‘अभिनव पंचम कुंभ’ का रूप, पहुंचेंगे रामदेव और राजेंद्र जी महाराज : राजकुमार दास

गोंडा, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जयप्रभा गांव में चल रही श्रीराम कथा ने अब एक बड़े धार्मिक आयोजन का रूप ले लिया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने इस कथा को “अभिनव पंचम कुंभ” बताया है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राघव राघवेंद्र Government की कृपा से गोंडा जनपद में ऐसी कथा हो रही है, जिसकी तुलना बड़े-बड़े माघ मेलों और चारों कुंभों से की जा सकती है.

राजकुमार दास ने कहा कि ठाकुरजी की करुणा और कृपा से जयप्रभा ग्राम की यह कथा पांचवें कुंभ का स्वरूप ले चुकी है. उन्होंने इसे केवल एक कथा नहीं बल्कि आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति का महासंगम बताया. इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है.

उन्होंने इस स्थल का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व भी बताया. राजकुमार दास ने कहा कि यह स्थान नानाजी देशमुख की तपस्थली है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की जो चिंता की थी, वह आज इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में साकार होती दिख रही है.

उन्होंने कहा कि जिन बड़े आयोजनों की कल्पना कभी केवल बड़े महानगरों में की जाती थी, आज वही भव्यता एक छोटे से गांव में देखने को मिल रही है. इसका पूरा श्रेय उन्होंने 27-28 वर्षीय युवा संत महंत आलोक दास जी को दिया. उन्होंने कहा कि महंत आलोक दास हम सबके प्रिय हैं और वे एक अलग ही व्यक्तित्व के स्वामी हैं. उनकी संकल्प शक्ति और भक्ति के कारण ही यह आयोजन इतने बड़े स्तर पर संभव हो पाया है.

राजकुमार दास ने कहा कि जयप्रभा ग्राम आकर वे विशेष रूप से अभिभूत हैं. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की कथा का सर्वसुलभ होना अपने आप में एक बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि इसमें केवल ठाकुरजी की कृपा ही निहित है, इसके परे और कुछ कह पाना संभव नहीं है.

आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए इसमें कई प्रमुख संतों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, योग गुरु बाबा रामदेव और मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र जी महाराज भी इस कथा में शामिल होने वाले हैं.

–

पीआईएम/पीएम

Share