Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सीबीआई ने केरल में हत्या के आरोपी का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

सीबीआई ने केरल में हत्या के आरोपी का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर . केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हत्या के एक मामले में शामिल आरोपी का यूएई से प्रत्यर्पण कराया है. केंद्रीय एजेंसी ने Thursday को जानकारी दी कि आरोपी राघेश उन्नीकोचन केरल में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था. यूएई भागने के बाद उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था.

केंद्रीय एजेंसी ने Thursday को एक बयान में बताया कि सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और केरल Police के साथ मिलकर उसे यूएई से वापस लाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की. राघेश उन्नीकोचन को Wednesday को India लाया गया.

सीबीआई ने कहा, “यह व्यक्ति केरल Police की ओर से दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था. जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार हो गया था. उसके खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.”

अधिकारियों ने बताया कि राघेश उन्नीकोचन की इस मामले में संलिप्तता के कारण उसकी तलाश की जा रही थी और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे कि उसे कानून के अनुसार सजा मिले. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि केरल Police के अनुरोध पर, एनसीबी-New Delhi (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था.”

इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने राघेश उन्नीकोचन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए यूएई अधिकारियों ने उसे India वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की अनुमति दे दी. सीबीआई ने बताया कि केरल Police की एक टीम यूएई गई थी, जहां आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया. यह टीम आरोपी को लेकर Wednesday को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची.

अधिकारियों ने बयान में कहा, “India में इंटरपोल के लिए ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ (एनसीबी) के रूप में काम करते हुए सीबीआई अंतरराष्ट्रीय Police सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘भारतपोल’ के जरिए देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है.”

सीबीआई ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक, इंटरपोल के माध्यम से 281 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक India वापस लाया गया है. इनमें 2026 के दौरान लाए गए 73 भगोड़े भी शामिल हैं.

–

डीसीएच/

Share