‘जिन नदियों को देवी मानते हैं, उनमें कचरा न डालें’, रेखा गुप्ता के सफाई अभियान में ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ शामिल

New Delhi, 19 नवंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से राजधानी को साफ और हरा-भरा रखने की अपील की. इस अभियान में Actress ईशा गुप्ता, Actor जैकी श्रॉफ और सिंगर बिस्मिल व स्टेबिन बेन भी शामिल हुए. सभी ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने की अपील की.
सफाई अभियान के दौरान Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल सिर्फ मुनक नहर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद पूरी दिल्ली में सफाई को लेकर जागरूकता फैलाना है. इसमें यमुना नदी को साफ रखना भी शामिल है.
Chief Minister ने कहा, ”यह सिर्फ मुनक नहर की बात नहीं है, बल्कि पूरी दिल्ली और हमारी यमुना को साफ रखने की बात है. हमें अपने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है. दिल्ली हम सभी की है, इसलिए इसे साफ रखना भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. हम पूरे उत्साह के साथ अपने त्योहार मनाते हैं और अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं. ऐसे में यह भी हमारी जिम्मेदारी है कि हर आयोजन के बाद शहर और उन सभी जगहों की सफाई करें, जहां कार्यक्रम हुए हैं.”
Actress ईशा गुप्ता ने भी लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और इधर-उधर कचरा न फेंकने की अपील की.
उन्होंने कहा, ”मैं चाहती हूं कि हर व्यक्ति, हर बच्चा, हर युवा और हर उम्र के लोग कचरा फेंकने से पहले एक बार सोचें कि यह हमारी धरती, हमारा देश और हमारा भविष्य है. यही सोच कचरा उठाते समय भी होनी चाहिए. जैसा कि Chief Minister ने भी कहा, यह किसी एक Government या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है. हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके जैसी मंत्री हैं, लेकिन अपने देश और दुनिया के प्रति जिम्मेदारी हम सभी की है.”
वहीं, Actor जैकी श्रॉफ ने इस पहल की तारीफ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से ऐसे अभियानों में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि लोगों को खुद आगे आकर काम करना होगा.
जैकी ने कहा, ”यह सभी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बात को सुनना चाहिए और इस पर अमल करना चाहिए. सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.”
जैकी ने नदियों और जल स्रोतों को साफ रखने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ”पानी को साफ रखना और यमुना की सफाई करना हम सभी की जिम्मेदारी है. हर नदी को साफ रखना हमारा फर्ज है. हमें उन देवियों के चरणों में कचरा नहीं डालना चाहिए, जिनकी हम पूजा करते हैं. कृपया इस बात का ध्यान रखें. हम इन नदियों को देवी मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं.”
सिंगर बिस्मिल ने भी सफाई अभियान में आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया. उन्होंने कहा, ”शहर को साफ रखना Government की जिम्मेदारी है, लेकिन नागरिक होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी बनती है. हमें अपना कचरा सही जगह पर डालना चाहिए और दिल्ली को साफ रखना चाहिए. यह मेरी दिल्ली है, हम सबकी दिल्ली है. आइए, इसे साफ रखें.”
वहीं, सिंगर स्टेबिन बेन ने लोगों से सफाई को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए और छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए शहर को स्वच्छ बनाने में मदद करनी चाहिए.
–
पीके/एबीएम


