Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

शी जिनपिंग का दावा,’एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग का अगुआ है चीन’

शी जिनपिंग का दावा,’एशिया प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग का अगुआ है चीन’

शी जिनपिंग का दावा,’एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग का अगुआ है चीन’

बीजिंग, 19 नवंबर . चीन के President शी जिनपिंग ने Thursday को दावा किया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाने में चीन एक प्रोत्साहक और अगुवा की भूमिका निभा रहा है. साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि चीन एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि शी जिनपिंग ने दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) की 33वीं आर्थिक नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही.

उन्होंने कहा, “एशिया-प्रशांत समुदाय की नींव मजबूत करने के लिए आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ करना जरूरी है. इसके लिए व्यापार और निवेश को आसान बनाने, डिजिटल बदलाव को गति देने तथा इन क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं को कम करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए.”

क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए चीनी President ने ‘बुनियादी ढांचे के नेटवर्क को मजबूत करने, नीतियों और नियमों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत’ बताई. उन्होंने कहा, “इससे विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और नजदीकी संबंध विकसित होंगे.”

नवाचार के महत्व को रेखांकित करते हुए शी ने डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यापक इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की.

जिनपिंग ने कहा, “क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं को ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा, सीमा पार भ्रष्टाचार विरोधी प्रशासन तथा हरित और कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था की ओर बदलाव के लिए मिलकर काम करना चाहिए.”

चीनी President ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार और मानव संसाधन में निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “विकास के इन पहलुओं पर सहयोग से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्रगति और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी.”

चीन के शेनझेन में दो दिवसीय एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस बार का थीम “बिल्डिंग एन एशिया पैसिफिक कम्युनिटी टू प्रॉस्पर टुगैदर” (एक साथ समृद्ध होने के लिए एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण) है.

–

केआर/

Share