Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

जिनपिंग-ट्रंप बैठक: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-जब तक हम सत्ता में, हमारे बीच कोई समस्या नहीं

जिनपिंग ट्रंप बैठक: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले जब तक हम सत्ता में, हमारे बीच कोई समस्या नहीं

जिनपिंग-ट्रंप बैठक: अमेरिकी President बोले-जब तक हम सत्ता में, हमारे बीच कोई समस्या नहीं

शेनझेन, 19 नवंबर . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से एपेक सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की. इससे पहले उन्होंने कहा कि चीनी President से उनकी दोस्ती अच्छी है और उन्हें लगता है कि जब तक दोनों अपने-अपने देश की सत्ता पर काबिज हैं तब तक द्विपक्षीय संबंधों में कोई समस्या नहीं आएगी.

चीनी मीडिया सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने Thursday को चीन में बातचीत की. यह बातचीत रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक से पहले संपन्न हुई.

रूसी न्यूज एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने बताया कि ट्रंप के साथ अपनी पिछली आमने-सामने की मुलाकात के बाद पुतिन “बेहद अच्छे” मूड में थे.

वहीं, चीनी मीडिया ने बताया कि ट्रंप-जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक करीब 1 घंटे चली. इसके पहले Wednesday को भी दोनों नेताओं ने करीब 2 घंटे बातचीत की थी. बैठक से पहले, ट्रंप ने शी के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया.

जिनपिंग को ट्रंप ने अपना दोस्त बताया और दावा किया कि अमेरिका और चीन के बीच एक खास रिश्ता है.

ट्रंप ने कहा, “जब तक हम दोनों सत्ता में हैं, मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई समस्या होगी.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देश चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समस्या का हल निकले और तेल आपूर्ति फिर से शुरू हो, जिसे फिलहाल ईरान ने रोक रखा है. उन्होंने कहा, “अमेरिका और चीन, दोनों की ही इसमें दिलचस्पी है कि होर्मुज से ऊर्जा की आपूर्ति होती रहे और ईरान के पास परमाणु हथियार न हों. हम दोनों ही इन दोनों बातों को लेकर बहुत दृढ़ हैं.”

उन्होंने कहा कि चीन के President शी जिनपिंग के साथ कई दूसरे मुद्दों पर भी मिलकर काम करने की संभावना है. इनमें अमेरिका में फेंटेनाइल नाम की नशीली दवा की समस्या खत्म करना भी शामिल है.

अमेरिकी President बैठक के नतीजों को लेकर काफी आशान्वित नजर आए. उन्होंने कहा कि कई लोगों को शक था कि इस मुलाकात से कुछ हासिल होगा या नहीं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस बातचीत से कुछ न कुछ नतीजा जरूर निकलेगा.

–

केआर/

Share