सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, रक्षा मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम ने जताया दुख

New Delhi, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का Friday को निधन हो गया. उन्होंने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली. सीएम योगी की मां के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, Union Minister पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है. जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.”
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद है. मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत माता को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी आदित्यनाथ एवं समस्त परिवारजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें.”
Union Minister पीयूष गोयल ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी आज परलोकगमन सिधार गई, उनका जाना अत्यंत पीड़ादायक है. मां का साथ छूटना जीवन का सबसे कठिन क्षण है. ऐसे दुखद समय में, मैं योगी जी एवं सभी परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाबा विश्वनाथ पुण्यात्मा को शांति एवं परिजनों को ये आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय Chief Minister श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. मां का स्नेह, त्याग और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं. उनका जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. मां का जाना वह दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है. मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं Chief Minister जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम जी दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अमूल्य निधि है. उनका जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकती. दुख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें.”
–
एसके/एबीएम


