Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश के मेटा वाले बयान पर गुलाम अली खटाना बोले-‘आरोप लगाना ही रह गया विपक्ष का काम’

अखिलेश के मेटा वाले बयान पर गुलाम अली खटाना बोले ‘आरोप लगाना ही रह गया विपक्ष का काम’

अखिलेश के मेटा वाले बयान पर गुलाम अली खटाना बोले-‘आरोप लगाना ही रह गया विपक्ष का काम’

New Delhi, 21 नवंबर . कांग्रेस के कुछ पोस्ट हटाए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स और मेटा को India में केवल कारोबार तक सीमित रहने और राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है. इस पर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

गुलाम अली खटाना ने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना रह गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि Prime Minister Narendra Modi ने शासन और खासकर इंटरनेट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को सर्वश्रेष्ठ दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस तरह के बयान देते रहते हैं क्योंकि उन्हें भी खबरों में बने रहना है. इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है.

गुलाम अली खटाना ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज का कांग्रेस और Samajwadi Party ने जितना शोषण किया है, उसकी मिसाल देश के किसी और राज्य में नहीं मिलती है. उन्होंने कहा कि उस दौर में किस तरह का अपराध और किस तरह की परिस्थितियां थीं, यह सभी जानते हैं.

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के Chief Minister बनने के बाद इस समाज को कहीं न कहीं अवसर मिले हैं. उन्हें भी एक खुली हवा में अपने आप को आगे बढ़ाने और निखारने का मौका मिला है.

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सहारनपुर का दौरे पर भी गुलाम अली खटाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और India एक बड़ा देश है. यहां हर Political पार्टी को कहीं भी जाने और दौरा करने की इजाजत है. इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

Rajasthan पंचायत चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत को राहुल गांधी द्वारा भाजपा की डबल इंजन Government के खिलाफ जनादेश बताने पर सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि दिन में सपने देखना अच्छी बात है.

सिंधु जल संधि पर उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते हैं. उन्होंने कहा कि Pakistan को थोड़ा पड़ोसी वाला व्यवहार अपनाना पड़ेगा.

–

पीआईएम/पीएम

Share