Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार : पीएम मोदी और नीतीश कुमार की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार : पीएम मोदी और नीतीश कुमार की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

Patna, 21 नवंबर . बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी Political बयानबाजी के बीच Saturday को Prime Minister Narendra Modi और बिहार के पूर्व Chief Minister एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच एक बार फिर मजबूत आपसी तालमेल और विश्वास की झलक देखने को मिली. Prime Minister के एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान Patna हवाई अड्डे पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और काफी प्रसन्न नजर आए.

Prime Minister Narendra Modi Saturday को अपने बिहार दौरे की शुरुआत करने Patna पहुंचे. हवाई अड्डे पर नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का अंदाज खासा चर्चा में रहा. नीतीश कुमार को देखते ही Prime Minister मोदी ने गर्मजोशी दिखाई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ पकड़कर अभिवादन किया. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी. उनकी मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें दोनों नेताओं के बीच सहजता और आत्मीयता साफ दिखाई दे रही है.

Prime Minister Narendra Modi ने भी इस मुलाकात को लेकर social media मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “Patna हवाई अड्डे पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई.” Prime Minister की इस पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में नीतीश कुमार और Narendra Modi एक-दूसरे के गले मिलते और हाथ थामकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को बिहार की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi Saturday को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन किया. इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. इसके नामकरण को लेकर बिहार में Political बयानबाजी भी हुई थी. हालांकि, Prime Minister के Patna पहुंचने पर नीतीश कुमार के साथ उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात ने Political हलकों का ध्यान खींचा.

–

एमएनपी/पीएम

Share