Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

यूएई में हो सकता है महिला अंडर-19 एशिया कप, 8 से 20 दिसंबर तक टूर्नामेंट का आयोजन करने की तैयारी

यूएई में हो सकता है महिला अंडर 19 एशिया कप, 8 से 20 दिसंबर तक टूर्नामेंट का आयोजन करने की तैयारी

यूएई में हो सकता है महिला अंडर-19 एशिया कप, 8 से 20 दिसंबर तक टूर्नामेंट का आयोजन करने की तैयारी

New Delhi, 21 नवंबर . महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप का दूसरा संस्करण अगले महीने यूएई में आयोजित होने की संभावना है. सूत्रों ने Saturday को ‘ ’ को बताया है कि Dubai मैचों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जा सकता है.

आईएलटी20 का 5वां संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका मतलब है कि Dubai इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी का शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Dubai में आईसीसी अकादमी ग्राउंड एक विकल्प हो सकता है. इसके अलावा, अजमान में कारवां क्रिकेट ग्राउंड और सेवन डिस्ट्रिक्ट्स ग्राउंड भी विकल्प हो सकते हैं, जो वर्तमान में आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी कर रहे हैं.

सूत्रों ने ‘ ’ को आगे बताया, “यह टूर्नामेंट 8 से 20 दिसंबर के बीच Dubai में आयोजित होने की संभावना है. कुछ दिन पहले, इसके 11 से 14 दिसंबर के बीच शुरू होने की संभावना जताई गई थी.” एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. एसीसी के एक सूत्र ने ‘ ’ को बताया, “वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे.”

India इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा, जिसने 2024 में मलेशिया में आयोजित पहले संस्करण को जीता था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा 11 सितंबर 2024 को कुआलालंपुर में हुई एसीसी की कार्यकारी बोर्ड बैठक में की गई थी. इसे हर दो साल में एक बार होने वाले टूर्नामेंट के रूप में डिजाइन किया गया है, जो हर आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप से पहले आयोजित किया जाएगा.

महिला अंडर-19 एशिया कप का यह संस्करण इसी उद्देश्य के अनुरूप है. आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित किया जाएगा. इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में वर्गीकृत किया जाएगा. कुल 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सिक्स राउंड और नॉकआउट मुकाबले होंगे.

India लगातार तीसरी बार विश्व खिताब जीतने की कोशिश करेगा. इससे पहले India ने 2023 (साउथ अफ्रीका) और 2025 (मलेशिया) में हुए पिछले दो संस्करणों में जीत हासिल की थी. महिला अंडर-19 एशिया कप India के लिए एक अहम मंच होगा, जहां वह विश्व कप खिताब की हैट्रिक लगाने से पहले अपनी टीम के संयोजनों (कॉम्बिनेशन) को और बेहतर कर सकेगी.

भारतीय अंडर-19 महिला टीम हाल ही में काफी व्यस्त रही है. उसने हाल ही में Bengaluru में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में एक अंडर-19 टी20 ट्राई-सीरीज (तीन टीमों की सीरीज) खेली, जिसमें खिलाड़ियों को ‘ए’ और ‘बी’ टीमों में वर्गीकृत किया गया था. दोनों टीमों ने तीन-तीन जीत हासिल कीं और एक-एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि नेपाल एक भी मैच नहीं जीत सका.

एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. पहले दो मैच 26 और 28 नवंबर को वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे. बाकी तीन मैच 1, 3 और 6 दिसंबर को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे.

–

एसएम/एएस

Share