Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी की अपील का असर, अनावश्यक सोना खरीद टालने पर देश को मिली आर्थिक स्थिरता : भाजपा

पीएम मोदी की अपील का असर, अनावश्यक सोना खरीद टालने पर देश को मिली आर्थिक स्थिरता : भाजपा

New Delhi, 22 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के सोने की खरीदारी कम करने की अपील के बाद उसकी कीमतों में आई कमी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. भाजपा नेताओं ने इसे सामूहिक राष्ट्रीय अनुशासन और जनभागीदारी की बड़ी मिसाल बताया है जबकि कांग्रेस ने इस पर तीखा पलटवार किया है.

हैदराबाद में भाजपा प्रवक्ता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि सोना एक ऐसी वस्तु है, जिसकी सबसे अधिक खपत India में होती है. उन्होंने कहा कि जब Prime Minister ने इस मुद्दे पर बात की थी, तब सोने की कीमत 4200 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस थी. अब यह घटकर 3500 डॉलर पर आ गई है.

टीआर श्रीनिवास ने कहा कि यदि हम भारतीय ठान लें, तो हम दुनियाभर में कई वस्तुओं की कीमतों को नीचे ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister का यही संदेश था. हमने सोने की कीमतें कम की हैं और हम इन्हें और भी कम कर सकते हैं. यही बात दुनियाभर में पेट्रोलियम, गैस, दुर्लभ धातुओं और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर भी लागू होती है.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता अनिकेत उज्ज्वल निकम ने कहा कि हमारे देश के Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे केवल देश नहीं चलाते बल्कि देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की इस प्रक्रिया में भागीदार भी बनाते हैं. इसी वजह से Prime Minister देश के नागरिकों को प्रेरित करते हैं कि वे अपने तरीके से देश को और समृद्ध और सुदृढ़ कैसे कर सकें. उन्होंने कहा कि किसी भी देश में अगर आर्थिक व्यवस्था में अनुशासन लाना जरूरी है, तो कुछ बिंदुओं पर काम करना भी उतना ही जरूरी है.

अनिकेत निकम ने कहा कि सभी को पता है कि अगर आयात बढ़ता है, तो हमारे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव आता है और उस वजह से अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है. इसी के चलते पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी और देशवासियों ने पूरी तरह से उस अपील का समर्थन करते हुए सोने की अनावश्यक खरीद टाल दी.

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस नेता उदित राज ने Prime Minister मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात थी, तो जब बेतहाशा महंगाई बढ़ रही थी, तभी रोक देते कि सोना महंगा मत खरीदो या सोना खरीदो ही मत.

उदित राज ने कहा कि अगर Prime Minister की अपील में इतना दम है, तो उन्होंने फिक्की में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोग रोजगार नहीं देते हैं और चीजों को महंगा किया है, तो उन्हें भी अपील कर दें. उन्होंने कहा कि अगर अपील में इतना दम होता, तो स्वच्छ India अभियान, जिसके लिए Prime Minister खुद झाड़ू लेकर निकले थे, उसका असर पड़ता, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. Prime Minister सिर्फ झूठ बोलते हैं.

–

पीआईएम/पीएम

Share