मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, अच्छे स्कूल बंद कर दिए

Lucknow, 22 नवंबर . Samajwadi Party के संस्थापक और पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा Government पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government ने प्रदेश की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और अच्छे स्कूलों को बंद कर दिया. इस दौरान उन्होंने 200 विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल बैग वितरित किए. कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अभिनव स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए.
सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अच्छी चीजें पसंद ही नहीं आतीं. भाजपा Government ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है. उन्होंने स्कूलों को बंद किए जाने को लेकर भी Government की नीतियों पर सवाल उठाए. मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए अखिलेश यादव ने उनके समाजवादी विचारों और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.
उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार और समाज के कमजोर वर्गों के लिए उनका संघर्ष पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे. धार्मिक आयोजनों और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया.Samajwadi Party रामकथा के खिलाफ नहीं है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने हमारे और आपके भगवान के खिलाफ क्या विचार रखे हैं, यह भी देखना चाहिए. उन्होंने कहा, “भाजपा वाले गलत प्रचार कर रहे हैं. सपा रामकथा के खिलाफ नहीं है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने हमारे और आपके भगवान के खिलाफ क्या विचार रखे…ये देखिए. भाजपा के लोगों ने अपने कार्यक्रम में हनुमान को नचाया था, हम ऐसा कर दें, तब देखिए कि क्या होगा….”
अखिलेश यादव ने भाजपा के कार्यक्रमों में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर Samajwadi Party का कोई नेता भगवान श्रीकृष्ण या भगवान श्रीराम को लेकर इस तरह की टिप्पणी करता तो क्या प्रतिक्रिया होती, इस पर सभी को विचार करना चाहिए. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर भाजपा की ओर से घेराबंदी के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास पहले भी हुए हैं, लेकिन Samajwadi Party ही जीत हासिल करेगी.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा को इस बार गोरखपुर तक में हार का सामना करना पड़ेगा और उसे अपने पारंपरिक गढ़ बचाने की चुनौती होगी. सड़क हादसों को लेकर भी सपा अध्यक्ष ने प्रदेश Government को घेरा. उन्होंने गोरखपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए Lucknow के अर्जुनगंज में Chief Minister के काफिले से जुड़े हादसे का मुद्दा उठाया, जिसमें तीन लोगों की जान गई थी. उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में Chief Minister के खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया.
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों के काफिलों से जुड़े सड़क हादसों का भी उल्लेख किया. उन्होंने दावा किया कि देश में एक साल के भीतर सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अखिलेश यादव ने Government से सड़क सुरक्षा और वीआईपी काफिलों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सवाल किए.
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए अखिलेश यादव ने पार्टी संस्थापक के विचारों और विरासत को याद किया. वहीं शिक्षा, धार्मिक आयोजनों, सड़क सुरक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर भाजपा Government को निशाने पर लिया.
–
विकेटी/पीएम


