हमारी नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर : सीएम धामी

देहरादून, 22 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Sunday को विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा नदी के पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा.
इस अवसर पर Chief Minister पुष्कर धामी ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही समृद्ध जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण आधार भी है. गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों एवं प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है.
Chief Minister ने कहा कि प्रदेश Government प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है. नदियों में उपयुक्त प्रजातियों के मत्स्य बीजों का संचयन प्राकृतिक मत्स्य संपदा के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. ऐसे प्रयासों से जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के साथ ही मत्स्य संसाधनों के सतत विकास को प्रोत्साहन मिलता है.
सीएम धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल Government की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने आमजन से मां गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, जल प्रदूषण रोकने तथा जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की.
Chief Minister ने कहा कि हमारी नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं. इनका संरक्षण करते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, समृद्ध एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.
–
एसके/एबीएम


