मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे

Mumbai , 21 नवंबर . Actress माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में Actor और social media इंफ्लूएंसर भुवन बाम गेस्ट के तौर पर शिरकत हुए थे. इस दौरान Actress ने Mumbai शहर के प्रति अपने लगाव पर बात की.
Actress और भुवन बाम ने Mumbai के लिए अपने प्यार पर बात की, इस दौरान माधुरी दीक्षित ने Mumbai की खूबी पर प्रकाश डाला, जो उनकी नजर में Mumbai करों को सबसे अलग बनाती है. Actress ने बताया कि Mumbai के लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं और हमेशा अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. शो के दौरान माधुरी दीक्षित Actor भुवन बाम से पूछती हैं, “आपको Mumbai में क्या पसंद हैं?” , भुवन बाम कहते हैं, “यहां के लोग.”
माधुरी दीक्षित भुवन बाम की बात से सहमती जताते हुए कहती हैं, “यहां के लोग मदद के लिए तुरंत आगे आते हैं और यहां बहुत अपनापन है.” भुवन तुरंत उनकी बात से सहमत हो गए और बोले, “सौ प्रतिशत.” इसके बाद माधुरी ने सीटी बजाई और Mumbai करों को सलाम करते हुए अपना हाथ उठाया.
बता दें कि माधुरी दीक्षित का पालन-पोषण Mumbai में ही हुआ है और उनका बचपन शहर के अंधेरी इलाके में बीता है. बाद में उन्होंने विले पार्ले में कॉलेज की पढ़ाई की और फिर Bollywood में अपना करियर बनाया.
शादी के बाद माधुरी अमेरिका चली गईं और अपने बच्चों की परवरिश के दौरान कई साल तक Mumbai से दूर रहीं. बाद में वह वापस शहर लौट आईं और भारतीय मनोरंजन जगत में अपने पेशेवर सफर को फिर से शुरू किया. मराठी सिनेमा के साथ माधुरी दीक्षित के जुड़ाव की बात करें तो उन्होंने ‘बकेट लिस्ट’ से मराठी फिल्मों में डेब्यू किया था और तब से मराठी सिनेमा के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत होता गया है.
उन्होंने अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया और ’15 अगस्त’ और ‘पंचक’ जैसे प्रोजेक्ट्स को बैक किया. वह एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर हिंदी और मराठी सिनेमा में लगातार सक्रिय हैं.
–
एनएस/पीएम


