पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए

Mumbai , 21 नवंबर . Actress दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति-Actor विवेक दहिया के साथ रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ नजर आ रही हैं. शो के दौरान Actress पति विवेक दहिया के करियर के बारे में बात करते हुए काफी भावुक नजर आई और रो पड़ी.
Actress का कहना है कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि उनका स्टारडम उनके पति विवेक दहिया के करियर में रुकावट बना है. शो में बातचीत के दौरान दिव्यांका ने पति की तारीफ करते हुए कहा कि विवेक अच्छे डांसर और एक्टर दोनों हैं और उन्हें अपने काम के लिए पहचान मिलनी चाहिए.
दिव्यांका ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि लोग विवेक को ‘दिव्यांका के पति’ के तौर पर पहचानते हैं. भावुक होते हुए एक्ट्रेस ने पूछा, “ये सब कब बंद होगा?”
विवेक ने तुरंत अपनी पत्नी को समझाया. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें दिव्यांका से जुड़े होने पर कोई बोझ महसूस नहीं होता. उन्होंने कहा, “मुझे तुम्हारा पति होने पर गर्व है.”
दिव्यांका और विवेक की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात पॉपुलर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी.
दिव्यांका उस वक्त टीवी की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं और इशिता भल्ला का किरदार निभा रही थीं, जबकि विवेक ने शो में एसीपी अभिषेक सिंह के रूप में एंट्री की थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 8 जुलाई 2016 को दोनों ने Bhopal में एक भव्य समारोह में शादी कर ली. इसके बाद दोनों ने साथ में ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा लिया था.
कपल इन दिनों रियलिटी शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहा है. यह शो सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्ते और मस्ती पर आधारित है, जिसमें दिव्यांका और विवेक की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है. ‘सीजन 2’ में नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के खास एपिसोड आए हैं.
शो में मनोज तिवारी (अपनी पत्नी सुरभि के साथ छठ पूजा विशेष के लिए) के अलावा अविनाश, ईशा, विवेक, दिव्यांका और राहुल वैद्य जैसी हस्तियां नजर आई हैं.
–
एनएस/एएस


