Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं’, सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

‘मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं’, सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देहरादून, 21 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उन्हें याद करते हुए Chief Minister योगी ने कहा कि मां की छाया, आश्रय, सुरक्षा और प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है.

Chief Minister योगी अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए. उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी. उन्होंने तस्वीर पर माला चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. गहरे दुख में डूबे सीएम योगी की आंखें तब भर आईं, जब वे आखिरी बार अपनी मां के सामने खड़े थे. मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा के दौरान Chief Minister योगी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया.

योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः. नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥” इसका अर्थ है- “माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई आश्रय नहीं है. माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं.”

इसके बाद, उनकी पार्थिव देह को पंचूर से हरिद्वार ले जाया गया, जहां चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है.

इस बीच, उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने Chief Minister योगी की मां सावित्री देवी को एक असाधारण महिला बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई.

महेंद्र भट्ट ने कहा, “योगी जी ने कभी भी अपने परिवार को Chief Minister के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर हावी नहीं होने दिया. वे हमेशा अपने गांव के बच्चों की चिंता करते रहे हैं. मैं उनकी माता जी को एक बहुत ही असाधारण महिला मानता हूं, जिन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई. यह सौभाग्य की बात है कि किसी मां का बेटा बड़ा होकर संत बनता है.”

–

डीसीएच/

Share