Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

डैनी डेन्जोंगपा ने टाइगर की आवाज पर क्या कहा था? जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा

डैनी डेन्जोंगपा ने टाइगर की आवाज पर क्या कहा था? जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा

Mumbai , 21 नवंबर . Actor जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘काली खेती’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. Actor ने के साथ हालिया बातचीत में वॉयस-मॉड्यूलेशन पर बात की. उनका कहना है कि कैमरे के सामने एक तरह की आवाज निकालना ही सब कुछ नहीं होता है.

Actor ने वॉयस-मॉड्यूलेशन की बारीकियों को समझाते हुए कहा, “कैमरे के लिए आवाज निकालना ही सब कुछ नहीं होता है. हां, भारी आवाज का महत्व है, लेकिन अगर आप एक ही तरह की आवाज सुनाते रहेंगे, तो दर्शक बोर हो जाएगा और उसे नींद आने लगेगी.”

इसके बाद जैकी श्रॉफ ने Actor डैनी डेन्जोंगपा और अपने बेटे टाइगर श्रॉफ से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने कहा, “कैमरे के सामने आवाज में बदलाव लाना, उसमें उतार-चढ़ाव लाना बेहद जरूरी होता है और इसके साथ ही, बाकी चीजों पर भी काम करना पड़ता है. एफटीआईआई में वॉयस-मॉड्यूलेशन पढ़ाने वाले डैनी डेन्जोंगपा के पास मैं अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की तस्वीर दिखाने के लिए ले गया था, तो उन्होंने भी मुझे यही बताया था.”

जैकी श्रॉफ आगे कहते हैं, “उन्होंने मुझसे कहा था कि टाइगर की आवाज़ अच्छी है और मेरे लिए इतना ही काफी था. आवाज़ बहुत जरूरी होती है, वरना साइलेंट फिल्में भी तो बनती हैं. आपको कुछ सुनना होता है और उसके लिए साउंड होना चाहिए.”

Actor जल्द ही फिल्म ‘काली खेती’ में नजर आएंगे. फिल्म ‘काली खेती’ में जैकी श्रॉफ ने किशन का किरदार निभाया है, जो एक पिता है और खेती-किसानी व गांव के दबे रहस्यों से जुड़ी कहानी के केंद्र में है.

यह फिल्म एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित डरावनी कहानी है, जो रहस्यमयी खेतों और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में किसान बने शरद केलकर की जमीन और खेतों से जुड़ा खौफनाक रहस्य दिखाया गया है, जहां अंधेरा होते ही खेत खुद जिंदगी निगलने लगते हैं. फिल्म में शरद केलकर एक किसान की भूमिका में हैं और जैकी श्रॉफ उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे, जो इस डरावने और रहस्यमयी संकट से गांव और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करते हैं.

हारिस इम्तियाज खान द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले बनी ‘काली खेती’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

–

एनएस/एएस

Share