न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के ‘रोम-कॉम किंग’ कार्तिक आर्यन

New Delhi, 21 नवंबर . Bollywood में एंट्री लेना आसान हो सकता है, लेकिन अपनी पहचान बनाना बिल्कुल आसान नहीं. खासकर तब, जब आपके पास न कोई फिल्मी कनेक्शन हो और न ही कोई गॉडफादर. कुछ ऐसा ही सफर रहा है कार्तिक आर्यन का.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बीच हीरो बनने का सपना देखने वाले इस Actor ने कई साल तक ऑडिशन दिए, रिजेक्शन झेले और आर्थिक परेशानियों का सामना किया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, रोमांटिक अंदाज और दमदार अभिनय दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उन्हें Bollywood का ‘रोम-कॉम किंग’ भी कहा जाता है.
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को Madhya Pradesh के ग्वालियर में हुआ था. उनका असली नाम कार्तिक तिवारी है. उनके पिता मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ और मां माला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. परिवार में पढ़ाई और डॉक्टर बनने को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन कार्तिक के सपने कुछ अलग थे. वह बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे.
उन्होंने Mumbai के डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की. हालांकि, उनका पूरा ध्यान फिल्मों में करियर बनाने पर रहता था. वह कॉलेज की क्लास छोड़कर ऑडिशन देने जाया करते थे. उन्होंने शुरुआत में अपने माता-पिता को भी अपने इस सपने के बारे में नहीं बताया था.
कार्तिक के लिए Bollywood में जगह बनाना आसान नहीं था. करीब तीन साल तक वह लगातार ऑडिशन देते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आखिरकार साल 2011 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में उनका करीब पांच मिनट का लंबा मोनोलॉग काफी चर्चा में रहा. दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया और यहीं से कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी.
‘प्यार का पंचनामा’ के बाद कार्तिक ने ‘आकाश वाणी’ और ‘कांची’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली. साल 2015 में ‘प्यार का पंचनामा 2’ ने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया. इसके बाद 2018 में आई ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कार्तिक युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए. इसके बाद ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने रोमांटिक और कॉमेडी अंदाज दिखाया.
साल 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’ में रूह बाबा के किरदार ने उनकी लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई दी. इसके बाद ‘भूल भुलैया 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया. इस भूमिका के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने शारीरिक रूप में भी बड़ा बदलाव किया. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ Actor का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद 2025 में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे.
–
पीआईएम/एएस


