Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

ढाका, 21 नवंबर . बांग्लादेश में बढ़ती हिंसक वारदातों के बीच बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सात जिलों में 86 प्लाटून तैनात किए हैं. इसके अलावा चार प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह तैनाती की गई है. इसके दायरे में राजधानी ढाका के अलावा नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार जिले शामिल हैं.

तैनात जवानों में सबसे बड़ी संख्या गोपालगंज में रखी गई है. यहां 29 प्लाटून तैनात हैं. इसके बाद ढाका में 23, गाजीपुर में 15, नारायणगंज और कॉक्स बाजार में छह-छह, फरीदपुर में पांच और मैमनसिंह में दो प्लाटून तैनात की गई हैं.

बीजीबी के अनुसार, जवान स्थानीय प्रशासन और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे. प्रमुख प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा तथा निगरानी बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही हिंसा, अव्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकने पर जोर रहेगा.

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बीजीबी मुख्यालय में एक विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है. यह ड्रोन, जवानों के शरीर पर लगे कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों से मिलने वाले लाइव फुटेज के जरिए चौबीसों घंटे हालात पर नजर रख रहा है.

बीजीबी ने कहा है कि अतिरिक्त तैनाती के बावजूद उसके जवान अपनी नियमित सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे. बल ने लोगों की जान-माल की सुरक्षा, सार्वजनिक आवागमन सुचारू रखने और सामान्य जनजीवन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है.

Thursday को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम Government के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था. इस बीच Prime Minister तारिक रहमान ने अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Thursday को पूर्व अंतरिम Government प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी आवास जला दिया गया था. वहीं, Friday को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए. घटना के समय हुमायूं कबीर वहां मौजूद नहीं थे. घटना के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कबीर के मुताबिक इस हमले के लिए पूर्व Prime Minister शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग जिम्मेदार है. पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में फिर हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं. कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी जारी है.

–

केआर/

Share