महाराष्ट्र: रायगढ़ में कारोबारी श्रीनिवास बेंडखले की 1200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

रायगढ़, 22 नवंबर . Maharashtra के रायगढ़ में कारोबारी श्रीनिवास बेंडखले की खाई में गिरने से मौत हो गई. दो दिन बाद उनका शव 1200 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया. फिलहाल, शव को आगे की कार्रवाई के लिए Police को सौंप दिया गया है.
यह घटना पुणे और रायगढ़ जिलों को जोड़ने वाले ताम्हिनी घाट इलाके में हुई. बताया गया कि कारोबारी श्रीनिवास बेंडखले पिछले दो दिनों से लापता थे. इसके बाद Police जांच में ताम्हिनी घाट में उनके वाहन की लोकेशन का पता चला और आखिरकार Police ने तलाशी अभियान तेज किया.
बताया जा रहा है कि पुणे सीमा के भीतर ताम्हिनी घाट में 1200 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई. बचाव दल ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद शव निकालने में सफलता मिली. श्रीनिवास बेंडखले मानगांव तालुका के गोरेगांव के निवासी थे और रायगढ़ में एक सफल व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे.
इससे पहले, रत्नागिरी जिले में Saturday को राज्य परिवहन की बस के नीचे आने से दोपहिया वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा रत्नागिरी जिले के दापोली-मंडनगढ़ रोड पर Saturday सुबह करीब 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ.
बताया गया कि राज्य परिवहन की बस मंडनगढ़ से दापोली की ओर जा रही थी, जबकि दोपहिया वाहन चालक दापोली से मंडनगढ़ की ओर जा रहा था. इस दौरान, दोपहिया वाहन चालक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया. इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद इस मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. Police की ओर से जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया. मृतक की पहचान दापोली तालुका के कलकाई कोंड निवासी सुरेंद्र गोरीवाले के रूप में हुई.
–
डीसीएच/


