Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान : संजय झा

बिहार म्यूजियम से महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों ने बदली प्रदेश की पहचान : संजय झा

Patna, 23 नवंबर . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पिछले 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके काम का असर आज बिहार की बदली हुई पहचान में साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि बिहार म्यूजियम से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, नीतीश कुमार के विचार और दूरदर्शी सोच ने राज्य को नई पहचान दिलाई है.

संजय झा ने कहा कि बिहार म्यूजियम इसका एक बड़ा उदाहरण है. इसे दुनिया के शीर्ष 100 म्यूजियमों में शामिल होने का सम्मान मिला है. यह एशिया का नंबर वन म्यूजियम है और इसके सामने जापान तथा चीन के म्यूजियम भी नहीं ठहरते. देश में भी यह अपनी अलग पहचान रखता है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित म्यूजियम की कल्पना किसने की और इसके निर्माण का विचार किसके मन में आया?

उन्होंने कहा कि म्यूजियम का निर्माण करना एक बात है, लेकिन उसका बेहतर संचालन और प्रबंधन करना दूसरी बात है. आज बिहार म्यूजियम ने पूरी दुनिया में अपनी ख्याति स्थापित की है. आने वाले समय में इसे देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटकों का बड़ी संख्या में आगमन शुरू होगा.

जदयू नेता ने कहा कि बिहार का कभी स्वर्णिम इतिहास रहा है. मौर्य और गुप्त काल में पाटलिपुत्र देश की राजधानी थी और यहीं से देश-दुनिया पर शासन संचालित होता था. लेकिन, बाद के वर्षों में बिहार की स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को खुद को बिहारी कहने में भी शर्म महसूस होती थी. लोग अपनी पहचान छिपाकर उत्तर प्रदेश या इलाहाबाद का निवासी बताना पसंद करते थे.

उन्होंने कहा कि बिहारवासियों की इस स्थिति को बदलने का काम नीतीश कुमार ने किया. बिहार म्यूजियम तो केवल एक उदाहरण है. ऐसे हजारों काम पिछले 20 वर्षों में हुए हैं.

संजय झा ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में हुए बदलावों को समझने के लिए केवल भाषणबाजी नहीं, बल्कि वास्तविक शोध और जमीनी अध्ययन की जरूरत है. पिछले 20 वर्षों में कितनी लड़कियां स्कूल पहुँचीं, कितनी महिलाएं नौकरियों में आईं, कितनी महिलाएं पंचायतों में मुखिया और जिला परिषद सदस्य बनीं तथा जीविका दीदियों के माध्यम से लगभग दो करोड़ महिलाएं आजीविका से जुड़कर काम कर रही हैं, इन सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह बदलाव नीतीश कुमार के विचार और उनकी सोच का परिणाम है. राजनीति में नेता आते-जाते रहेंगे, लेकिन सुशासन की अवधारणा महत्वपूर्ण है. इसी को लेकर पार्टी सुशासन दिवस मनाती है. 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार के बिहार का Chief Minister बनने के साथ ही राज्य में सुशासन की स्थापना की शुरुआत हुई थी.

–

एमएनपी/एसके

Share