Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम

सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम

New Delhi, 23 नवंबर . अच्छी सेहत के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किस समय, कितनी मात्रा में और किस तरीके से भोजन करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, खानपान की सही आदत पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है.

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन तभी करना चाहिए जब आपको वास्तव में भूख लगे. भोजन को हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं. जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन प्रभावित हो सकता है, इसलिए रोज़ाना समय पर खाना खाने की आदत डालें. इसके साथ ही बहुत ज्यादा खाना या बहुत कम खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को जगह दें. गेहूं, जौ, बाजरा, ज्वार और रागी जैसे अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं. मैदा से बनी चीजों, जैसे सफेद ब्रेड, नान और अन्य बेकरी उत्पादों का सेवन सीमित रखें. सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें. भोजन को कम तेल में पकाएं और उबालने, भाप में पकाने जैसे तरीकों को प्राथमिकता दें.

भोजन करने के तुरंत बाद सोने या भारी शारीरिक काम करने से बचें. खाने के बाद कुछ समय आराम करें और रात का खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाएं. भोजन करते समय मोबाइल, टीवी या दूसरी चीजों में ध्यान लगाने के बजाय खाने पर ध्यान दें. आयुर्वेद में शांत मन से भोजन करने को भी महत्व दिया गया है.

आयुर्वेद में गुनगुना पानी पीने को पाचन के लिए लाभकारी माना गया है. हालांकि, पानी अपनी प्यास और जरूरत के अनुसार ही पिएं. इसके अलावा नमक और चीनी का सेवन कम करें. कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड और ज्यादा तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं. छाछ, लस्सी, नारियल पानी और दूध को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करते समय पेट को पूरी तरह नहीं भरना चाहिए. पारंपरिक मान्यता के मुताबिक, पेट को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए. इनमें एक हिस्सा भोजन के लिए, दूसरा पानी के लिए और तीसरा हिस्सा खाली रखना चाहिए, ताकि पाचन की प्रक्रिया ठीक तरह से हो सके.

–

पीआईएम/एएस

Share