एचपीवी टीकाकरण में गुजरात देश में नंबर-1, 7.75 लाख किशोरियों को लगी वैक्सीन

गांधीनगर, 21 नवंबर . Gujarat के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने Saturday को बताया कि राज्य में 14 साल की लगभग 7.75 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ टीका लगाया गया है. इस मामले में Gujarat देश के सभी राज्यों से आगे है. उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ इस अभियान की सफलता का श्रेय राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को दिया.
प्रफुल पंशेरिया ने बताया कि राज्य ने मई में ही अपने टीकाकरण लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल कर लिया था और ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य बन गया था. उन्होंने कहा, “इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है.”
Gujarat के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, India में अब तक एचपीवी वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें Gujarat सभी राज्यों में सबसे आगे है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल ने Gujarat के इस प्रदर्शन के लिए राज्य को बधाई दी. अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते 7 सितंबर को केंद्र Government की ओर से राज्य को 2.72 लाख अतिरिक्त खुराकें मिलीं.
इसके बाद Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पर्व’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक टीकाकरण अभियान को फिर से चलाया गया.
उन्होंने बताया, “केवल 17 सितंबर को ही Gujarat में 71,000 से अधिक लड़कियों को टीका लगाया गया, जबकि 10 दिनों के इस अभियान के दौरान 1.47 लाख से अधिक किशोरियों को वैक्सीन दी गई. इन प्रयासों की बदौलत, अब तक 14 साल की उम्र वर्ग की लगभग 7.75 लाख लड़कियों को टीका लगाया जा चुका है.”
मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एचपीवी टीकाकरण के जरिए लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं और फील्ड, जिला तथा राज्य स्तर पर काम करने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दिया.
उन्होंने राज्य में टीकाकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने में Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की भी सराहना की. सूरत में एक अलग कार्यक्रम के दौरान, सरथाना जकातनाका स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ‘तुलसी विवाह महोत्सव’ में 10,000 से अधिक लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया.
भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी के विवाह समारोह में शामिल होने आए मेहमानों, भक्तों और बारात में शामिल लोगों को पंसहेरिया ने अंगदान का संकल्प दिलाया. इसमें शामिल लोगों ने जरूरतमंदों को नया जीवन देने में मदद करने के लिए अपने अंग दान करने का संकल्प लिया.
–
एएसएच/वीसी


