हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता: पीएम मोदी

Lucknow, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में डिग्री और कागजी प्रमाणपत्रों से ज्यादा हुनर और कौशल रखने वाले लोगों की कद्र होगी. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में भी जिस व्यक्ति के पास कौशल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता.
Prime Minister मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल विकास से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम के लिए Lucknow को चुना. उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं का स्वागत करने का अवसर मिलने को अपना सौभाग्य बताया.
पीएम मोदी ने आईआईटी और आईटीआई के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनके लिए दोनों ही संस्थान देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य हैं. आईटीआई में पढ़ाई के दौरान युवाओं ने जो हुनर सीखा है, वह विकसित India की बड़ी ऊर्जा है.
उन्होंने Gujarat के Chief Minister के रूप में अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह पता लगाने को कहा था कि सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक और जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति, परिवार तथा समाज को किन-किन कौशलों की आवश्यकता होती है. शुरुआत में अधिकारियों ने 30-35 तरह के कामों की सूची तैयार की, लेकिन विस्तृत अध्ययन के बाद ऐसे करीब 1,000 काम सामने आए, जिनके लिए विशेष कौशल की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि यही कौशल हमारे समाज को गतिमान बनाए रखते हैं. इसके बाद Gujarat में कौशल विकास का आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करने पर जोर दिया गया.
Prime Minister ने India की पारंपरिक कौशल व्यवस्था को नुकसान पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि जब आक्रांता India आए तो उन्होंने सबसे पहले यहां के हुनर पर चोट की. उन्होंने दावा किया कि पारंपरिक कारीगरों के कौशल और उनकी क्षमता को कमजोर करने के लिए उनके अंगूठे तक काट दिए जाते थे, क्योंकि हुनर ही India की समृद्धि और महानता का आधार था.
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी कौशल आधारित शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा. मैकाले की शिक्षा व्यवस्था के जरिए ऐसी प्रणाली थोपने की कोशिश की गई, जिसमें कौशल के बजाय कागजी काम करने वाले क्लर्क तैयार करने पर जोर रहा. Prime Minister ने कहा कि धीरे-धीरे समाज में ऐसी स्थिति बन गई कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले बच्चों के माता-पिता भी रिश्तेदारों को यह बात बताने से कतराने लगे.
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस मानसिकता को बदलने का संकल्प लिया है. आईआईटी के विद्यार्थियों को जितना सम्मान मिलता है, उतना ही सम्मान आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोट-पैंट और टाई पहनकर कागजी प्रमाणपत्र लेकर घूमने वालों की तुलना में हुनर रखने वाले लोगों की मांग और कद्र ज्यादा बढ़ेगी.
Prime Minister ने अपने संबोधन में निवेश और सोने की खरीदारी को लेकर संसद में पहले दिए गए बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उन्होंने संसद में लोगों से India Government के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के बॉन्ड में निवेश करने की बात कही थी. उस समय उनका मजाक उड़ाया गया, लेकिन आज उनके मुताबिक जिन लोगों ने निवेश किया, उन्हें लाभ हुआ है.
उन्होंने एक साल पहले देशवासियों से अपील की थी कि यदि जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोगों ने सोने की खरीदारी कम की और सोने के दाम में गिरावट आई.
Prime Minister ने कहा कि 21वीं सदी का India और 20 साल बाद का विकसित India कौशल को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है. इसी दिशा में Government ने ‘श्रमेव जयते’ की भावना के साथ कई कदम उठाए हैं. कौशल विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया है, ताकि युवाओं को हुनरमंद बनाने और उनकी क्षमताओं को रोजगार से जोड़ने पर काम किया जा सके.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से रोजगार पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर उठ रही चिंताओं पर Prime Minister ने कहा कि आज चर्चा हो रही है कि एआई किसी का रोजगार छीन लेगा, लेकिन युवाओं को यह बात समझनी चाहिए कि जिसके पास कौशल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति हुनर सीखता है तो वह केवल मशीनों पर काम नहीं करता, बल्कि लोगों की जिंदगी आसान बनाता है और देश का सामर्थ्य बढ़ाता है. Prime Minister ने कहा कि India अब दुनिया की ‘स्किल कैपिटल’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
–
डीएससी


