राहुल गांधी सत्ता के लिए ‘सट्टे’ का रास्ता अपना रहे हैं, देश की अस्मिता दांव पर लगा रहे: अनुराग ठाकुर

New Delhi, 21 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने की हताशा में वह देश की अर्थव्यवस्था और विकास को लेकर विदेश में India की छवि खराब करने वाले बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हाल उस बच्चे जैसा हो गया है, जिसे मेले में मनपसंद खिलौना नहीं मिलने पर वह रोने लगता है और अनाप-शनाप बोलने लगता है.
Saturday को मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता न मिलने की निराशा में सस्ता रास्ता अपना रहे हैं और ‘सट्टे’ के जरिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं. इस कोशिश में वह देश के लोगों का विश्वास, राष्ट्रीय अस्मिता और विकास को दांव पर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता सट्टे से नहीं, बल्कि सेवा से मिलती है.
BJP MP ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी राजनीति का आधार विकास, विश्वास और सेवा है, जबकि राहुल गांधी की राजनीति निराशा पर आधारित है. उन्होंने दावा किया कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, India में करीब 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं.
India की आर्थिक विकास दर का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि अमेरिका की विकास दर 2.3 प्रतिशत और यूरोप की 1.3 प्रतिशत है, जबकि India 7.1 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है. उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, मूडीज और एसएंडपी ग्लोबल जैसी प्रमुख वैश्विक एजेंसियों ने भी India की मजबूत आर्थिक विकास दर का अनुमान जताया है.
उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर देश में रिकॉर्ड GST संग्रह हुआ और अक्टूबर में सात लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कारोबार दर्ज किया गया. जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की ओर से India को ट्रिपल ए रेटिंग दिए जाने और एसएंडपी ग्लोबल की ओर से India की रेटिंग ट्रिपल बी माइनस से बढ़ाकर ट्रिपल बी किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया. ठाकुर ने दावा किया कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने भी India की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की है.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस नेता ऐसी बातें क्यों करते हैं, जिन्हें India विरोधी ताकतें और Pakistan में बैठे उनके मित्र सुनना पसंद करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Prime Minister मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब India और भारतीयों के हितों का विरोध करने लगे हैं.
रोजगार और आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए ठाकुर ने कहा कि क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के मामले में India दुनिया में तीसरे स्थान पर है. सितंबर तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 785 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोजगारी दर घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले आठ महीनों का सबसे निचला स्तर है. महिलाओं में बेरोजगारी दर पांच प्रतिशत, ग्रामीण महिलाओं में 3.8 प्रतिशत और शहरी बेरोजगारी दर 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई है.
उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2025 में 2.60 करोड़ लोग नेट फॉर्मल वर्कफोर्स से जुड़े हैं. ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि आंकड़े बताते हैं कि देश में फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और बेरोजगार केवल राहुल गांधी हैं.
यूपीए और एनडीए Governmentों के कार्यकाल की तुलना करते हुए BJP MP ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए Government के 10 साल India के लिए ‘लॉस्ट डेकेड’ थे, जब देश दुनिया की ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था. वहीं, Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बीता दशक ‘गोल्डन डेकेड’ रहा है, जिसमें India दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ.
उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान देश के 12 में से 11 Governmentी बैंक प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) फ्रेमवर्क के दायरे में आ गए थे, जबकि आज सभी 12 Governmentी बैंक ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का बाजार पूंजीकरण भी 27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
ठाकुर ने कहा कि मोदी Government की नीतियों के कारण अंतरिक्ष, विज्ञान, आईटी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में India ने अपनी पहचान बनाई है. उनके अनुसार, 131 यूनिकॉर्न के साथ India दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है.
तेलंगाना और कर्नाटक की कांग्रेस Governmentों का उल्लेख करते हुए ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना के Chief Minister वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र और 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते हैं. वहीं, कर्नाटक Government एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सूची के आधार पर Governmentी योजनाओं का लाभ देने की बात करती है. उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों से सहमत नहीं हैं?
Pakistan के साथ संबंधों पर India का रुख स्पष्ट करते हुए ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति जीरो टॉलरेंस की है. उन्होंने कहा कि जब तक Pakistan सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय बातचीत या जुड़ाव नहीं होगा.
–
डीएससी


