Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी में कौशल प्रशिक्षण से 17 लाख युवा बने हुनरमंद, सात लाख से अधिक को मिला रोजगार : योगी

यूपी में कौशल प्रशिक्षण से 17 लाख युवा बने हुनरमंद, सात लाख से अधिक को मिला रोजगार : योगी

Lucknow, 21 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें सात लाख से अधिक को कैंपस चयन और प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता मिली है.

वहीं, ग्रामीण कौशल योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक युवक-युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 1.23 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया. Chief Minister Saturday को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पंचम राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि India के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति है. इस सामर्थ्य को सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना देश के विकास के लिए जरूरी है.

Prime Minister ने वर्ष 2047 तक विकसित India बनाने का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे पूरा करने में कौशल से संपन्न युवा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2015 में Prime Minister Narendra Modi ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन से स्किल इंडिया महाअभियान की शुरुआत की थी. इस पहल का उद्देश्य देश की विशाल युवा आबादी की प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें रोजगार के अनुरूप दक्ष बनाना था. इससे युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच मिला.

उन्होंने कहा कि Prime Minister की इस दूरदर्शी पहल ने युवाओं में नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा किया. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कौशल विकास अभियान को नई गति मिली. प्रदेश Government ने युवाओं की क्षमता को अवसरों में बदलने के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के बीच सीधा संबंध स्थापित करने पर जोर दिया. उत्तर प्रदेश जैसे युवा आबादी वाले राज्य में कौशल विकास का महत्व और भी बढ़ जाता है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास को भी प्रमुखता दी गई है. इसी दिशा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत प्रदेश के 1,700 से अधिक विद्यालयों में 2.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है.

Chief Minister ने कहा कि उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार करना समय की मांग है. इसी उद्देश्य से प्रदेश Government ने टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 150 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आधुनिक तकनीक से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए हैं. इनमें ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और 3डी प्रिंटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है. इससे युवाओं को भविष्य के रोजगार और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को विकसित India के निर्माण का आधार बनाया है. स्किल इंडिया अभियान से प्रशिक्षित युवा न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर तैयार करेंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को भी मजबूती देंगे.

गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi Saturday को Lucknow पहुंचे थे. अमौसी एयरपोर्ट पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद Prime Minister गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, Union Minister जयंत चौधरी, दोनों उप Chief Minister और प्रदेश Government के कई मंत्री मौजूद रहे.

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के 52 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया.

–

विकेटी/एमएस

Share