पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए

Lucknow, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Saturday को Lucknow में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में Prime Minister ने देशभर के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित कर रहे हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के छह मेधावी भी शामिल रहे.
इस दौरान Prime Minister ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए. खास बात यह रही कि पहली बार राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन दिल्ली से बाहर किया गया. Prime Minister Narendra Modi के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया.
Prime Minister की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. समारोह में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, दोनों उप Chief Minister , कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री मनोज पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ से बातचीत भी की. Chief Minister योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद हरिद्वार से Lucknow पहुंचे थे और सीधे कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर Union Minister जयंत चौधरी ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि Chief Minister जी कठिन समय में भी हमारे बीच पहुंचे हैं. जनता के बीच आकर उन्होंने अपने समर्पण और कर्तव्यबोध का भाव प्रदर्शित किया है.
जयंत चौधरी ने कहा कि हर कार्यक्षेत्र में सफलता के पीछे युवाओं की प्रतिभा और मेहनत होती है. छोटे गांवों और आईटीआई से भी प्रतिभाशाली युवा निकल रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं. वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के इस दौर में देश के युवाओं की उपलब्धियों और उन्हें मिले सम्मान का उत्सव मनाना महत्वपूर्ण है. समारोह में प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 4,200 प्रशिक्षार्थियों सहित कुल 4,461 युवाओं ने हिस्सा लिया.
इनमें विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों (आईटीसी) के प्रशिक्षु शामिल रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाना है.
राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन इस बार उत्तर प्रदेश में होना प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. अब तक यह समारोह दिल्ली में आयोजित होता रहा है. पहली बार राजधानी Lucknow को इसकी मेजबानी का अवसर मिला है. समारोह के जरिए देशभर में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दी गई.
–
विकेटी/एमएस


