Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

एससीओ फोरम के दौरान भारत-ईरान ने सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर किया मंथन

एससीओ फोरम के दौरान भारत ईरान ने सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर किया मंथन

एससीओ फोरम के दौरान भारत-ईरान ने सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर किया मंथन

New Delhi, 21 नवंबर . केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने Saturday को New Delhi में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के दौरान ईरान की ‘इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गनाइजेशन’ के अध्यक्ष मोहम्मद महदी इमानीपुर से मुलाकात की.

India में ईरानी दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान शेखावत ने India में फारसी भाषा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “फारसी हमारे लिए कोई विदेशी भाषा नहीं है.”

उन्होंने बताया कि India की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के तहत फारसी को India की अन्य भाषाओं के साथ शामिल किया गया है. बैठक में दोनों पक्षों ने India और ईरान के बीच सांस्कृतिक और कलात्मक सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईरानी दूतावास की ओर से आयोजित फिल्म महोत्सवों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की. उन्होंने कहा कि India ईरान के साथ अपने सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने में रुचि रखता है. उन्होंने पांडुलिपियों के क्षेत्र में ईरानी सांस्कृतिक संस्थानों के साथ सहयोग की संभावना में भी दिलचस्पी जताई.

ईरानी दूतावास के अनुसार, इमानीपुर ने ईरान तक दवाओं की आपूर्ति में सहयोग के लिए India Government का आभार व्यक्त किया. उन्होंने हालिया युद्ध के दौरान India की ओर से दिए गए सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया.

इमानीपुर ने India और ईरान के संयुक्त सांस्कृतिक सप्ताह के आयोजन का प्रस्ताव रखा और कहा कि ईरान इस तरह के साझा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है.

उन्होंने भारतीय कलाकारों को ईरान आने का निमंत्रण दिया और वहां एक भव्य सांस्कृतिक सप्ताह आयोजित करने का सुझाव भी दिया. इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा कि India इस दिशा में सहयोग के लिए तैयार है.

इमानीपुर ने यह भी कहा कि सिनेमा के क्षेत्र में India और ईरान के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने फिल्म और सिनेमा से जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की इच्छा जताई.

उन्होंने बताया कि इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गनाइजेशन दुनियाभर में 65 सांस्कृतिक मिशन संचालित करता है और India के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है.

इससे पहले Friday को Prime Minister Narendra Modi ने एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी विश्वास और साझा सभ्यतागत मूल्य मजबूत क्षेत्रीय सहयोग की नींव हैं. Prime Minister ने कहा, “जब हम इस उदार दृष्टिकोण को अपनाते हैं तो हमारी विविधता ही हमारी एकता की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.”

–

एवाई/वीसी

Share