Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने रखीं शर्तें

इजरायल में नई Government बनाने की कवायद तेज, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने रखीं शर्तें

तेल अवीव, 22 नवंबर . इजरायल में राष्ट्रीय एकता Government के गठन को लेकर Political हलचल तेज हो गई है. Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने संभावित गठबंधन Government में शामिल होने के लिए कई शर्तें रखी हैं. इनमें गाजा पट्टी, लेबनान और सीरिया में युद्ध के दौरान स्थापित किए गए इजरायली सुरक्षा क्षेत्रों को बरकरार रखने की प्रतिबद्धता भी शामिल है.

लिकुड पार्टी ने अपनी आधिकारिक पत्र में इन शर्तों का उल्लेख किया है. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब गादी आइजेनकोट की याशर पार्टी ने Saturday को लिकुड को व्यापक राष्ट्रीय एकता Government बनाने के लिए गठबंधन वार्ता शुरू करने का निमंत्रण दिया.

याशर पार्टी ने कहा कि उसकी वार्ता टीम Government गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए हर विकल्प पर विचार करेगी और बड़े फैसलों के जरिए Political गतिरोध तोड़ने की कोशिश करेगी.

लिकुड की प्रस्तावित शर्तों में इजरायल को यहूदी लोगों का नेशन-स्टेट मानने, फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना को खारिज करने और अति-रूढ़िवादी यहूदी छात्रों की सैन्य सेवा से जुड़े मुद्दे पर सहमति बनाने की मांग भी शामिल है.

इससे पहले लिकुड पार्टी ने विपक्षी गठबंधन के साथ राष्ट्रीय एकता Government बनाने के लिए यह शर्त रखी थी कि हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले की जांच के लिए राज्यस्तरीय जांच आयोग गठित नहीं किया जाएगा. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी दल इस हमले के बाद से ही ऐसे आयोग की मांग कर रहे हैं, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन ने यह कहते हुए इसका विरोध किया है कि आयोग निष्पक्ष नहीं होगा.

इजरायल के Governmentी प्रसारक कान न्यूज के अनुसार, इस मुद्दे को Sunday को दोनों पक्षों के नेताओं के बीच प्रस्तावित बैठक में उठाए जाने की संभावना है. लिकुड ने प्रसारक से कहा है कि जांच आयोग समेत प्रमुख मतभेदों पर गठबंधन वार्ता के दौरान चर्चा होनी चाहिए.

पूर्व सैन्य प्रमुख आइजेनकोट के पास Government बनाने के लिए छह दिसंबर तक का समय है. President उन्हें जरूरत पड़ने पर दो सप्ताह तक का अतिरिक्त समय दे सकते हैं.

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू विरोधी दलों ने संसद की 120 सीटों में से 67 सीटें हासिल की थीं. हालांकि, इस संख्या में अरब पार्टियों की 19 सीटें भी शामिल हैं. आइजेनकोट के संभावित गठबंधन के कुछ सहयोगी इन दलों के समर्थन को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं हैं.

इस वजह से बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद राष्ट्रीय एकता Government के गठन की राह में गठबंधन सहयोगियों के बीच सहमति बनाना एक अहम चुनौती बना हुआ है.

–

केआर/

Share