Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम और सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

अयोध्या जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम और सीता की जन्मभूमि के तार, भारत नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम और सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती : सीएम योगी

Lucknow, 23 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत को India और नेपाल के सदियों पुराने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है. उन्होंने कहा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ‘रोटी-बेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को social media मंच एक्स पर कहा, “India के Prime Minister Narendra Modi और मित्र राष्ट्र नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह के कर-कमलों से Monday को प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा. प्रभु श्रीराम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है.

उन्होंने कहा कि युगों से अक्षुण्ण India और नेपाल का यह आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा. यह ऐतिहासिक पहल आदरणीय Prime Minister जी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है. इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी. अवध को मिथिला से एकाकार करने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई! जय श्री सीताराम.”

उल्लेखनीय है कि Prime Minister Narendra Modi और नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र शाह Monday को New Delhi से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की जा रही इस रेल सेवा का नाम ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ रखा गया है. यह रेल सेवा रामायण से जुड़े दो प्रमुख धार्मिक केंद्रों को सीधे रेल संपर्क से जोड़ेगी.

जनकपुरधाम को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व प्राप्त है. ऐसे में इस रेल सेवा से दोनों देशों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को इन महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.

भारतीय रेलवे के अनुसार, Monday को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से जनकपुरधाम के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी. नियमित रेल सेवा का मार्ग और समय-सारिणी रेलवे की ओर से बाद में जारी की जाएगी. इस पहल को India और नेपाल के बीच सीमा पार रेल संपर्क के विस्तार के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और द्विपक्षीय मैत्री को प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

–

विकेटी/पीएम

Share