Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सांसद अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, जल्लूपुर खेड़ा गांव छावनी में तब्दील

सांसद अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, जल्लूपुर खेड़ा गांव छावनी में तब्दील

अमृतसर, 21 नवंबर . खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर Police टीम असम से अमृतसर पहुंच गई है. Saturday सुबह 8:30 बजे उनकी फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमृतपाल सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच परिसर में ही रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें दोपहर 12 से 3 बजे के बीच उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जाएगा. यहां उनकी दादी का अंतिम संस्कार होना है. दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया गया है.

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के आगमन को देखते हुए अमृतसर एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अदालत की ओर से दी गई सशर्त अनुमति के तहत Police प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है. पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. गांव के प्रवेश मार्गों और आसपास के इलाकों में Police बल तैनात किया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे एसपी गगनदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि Police का मुख्य उद्देश्य अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन कराना और सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय की शर्तों के अनुसार, शोक कार्यक्रम के दौरान केवल परिवार के सदस्यों को ही अमृतपाल सिंह से मिलने की अनुमति होगी. किसी भी बाहरी व्यक्ति या समर्थक को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

शोक कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की आशंका को लेकर एसपी ने कहा कि Police ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया है. गांव और आसपास के प्रमुख रास्तों पर अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर आने की अनुमति नहीं होगी.

एसपी ने बताया कि इससे पहले जिले के एसएसपी ने भी आम लोगों से शोक सभा की मर्यादा बनाए रखने और हथियार लेकर नहीं आने की अपील की थी. सांसद के परिजनों ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

Police अधिकारियों के अनुसार, अदालत ने अमृतपाल सिंह को केवल तीन घंटे की सशर्त अनुमति दी है. निर्धारित समय पूरा होते ही उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वापस ले जाया जाएगा. फिलहाल पूरे इलाके में Police की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

–

एसएके/पीएम

Share