Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सैफई सिंडिकेट का ‘मनीफेस्टो’ जारी करने वाले हैं अखिलेश : ओपी राजभर

सैफई सिंडिकेट का ‘मनीफेस्टो’ जारी करने वाले हैं अखिलेश : ओपी राजभर

Lucknow, 21 नवंबर . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के प्रस्तावित चुनावी घोषणापत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने घोषणापत्र को ‘मनीफेस्टो’ बताते हुए तंज कसा कि अखिलेश अपने ‘सैफई सिंडिकेट’ का पूरा मनीफेस्टो तैयार कर लें. इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, वसूली, जमीन कब्जे, स्वास्थ्य सेवाओं और आतंकवाद के आरोपितों से जुड़े मामलों को लेकर पूर्ववर्ती सपा Government को घेरा.

राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है आप चुनावी ‘मनी’फेस्टो जारी करने वाले हैं?” उन्होंने कहा कि घोषणापत्र को लेकर डींग हांकने के बजाय अखिलेश को अपने ‘मनीफेस्टो’ का मूल तत्व भी बता देना चाहिए. राजभर ने कटाक्ष किया कि सपा के ‘मनीफेस्टो’ की पहली घोषणा हर जिले में एक-एक ‘माफिया संरक्षक’ बैठाने की होगी. उसके नीचे हजारों युवाओं को हथियार देकर गुंडागर्दी का ‘पक्का रोजगार’ दिया जाएगा. महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को खुली छूट देने की बात भी उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से ‘मनीफेस्टो’ में शामिल बताई.

ओमप्रकाश राजभर ने गैर-यादव पिछड़ों के उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि सिर उठाने की कोशिश करने वालों की जमीन कब्जाने, मारपीट करने और हत्या तक की छूट सपा के गुंडों को मिलने की बात इस ‘मनीफेस्टो’ में होगी. सुभासपा अध्यक्ष ने सपा शासन में वसूली और दलाली के आरोपों को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने तंज कसा कि ब्लॉक और तहसील से लेकर थाना और मंडी तक ‘वसूली मित्रों’ की नियुक्ति का वादा होगा. जो जितनी दलाली करेगा, उसे ‘सैफई सिंडिकेट’ में उतना ही प्रमोशन मिलेगा.

ओपी राजभर ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी पूर्ववर्ती सपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने अस्पतालों में उपकरणों की खरीद, नकली दवाओं और ठेकेदारी में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए इसे भी अखिलेश के कथित ‘मनीफेस्टो’ से जोड़ा. उन्होंने आतंकवाद के आरोपितों से जुड़े मुकदमों को लेकर भी सपा पर कटाक्ष किया.

राजभर ने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई से बचाने की व्यवस्था भी इस ‘मनीफेस्टो’ का हिस्सा होगी. साधु-संतों के साथ हुई घटनाओं और धार्मिक मुद्दों को लेकर भी उन्होंने पूर्ववर्ती सपा Government को घेरा. पोस्ट के अंत में राजभर ने अखिलेश के सत्ता में वापसी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि न Government बनने वाली है और न ‘मनीफेस्टो’ के वादे पूरे करने का दबाव आएगा. इसलिए अखिलेश अपनी “ख्याली पतंग” उड़ाते रहें और लंबी-लंबी डींग हांकते रहें.

–

विकेटी/पीएम

Share