Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

तमिलनाडु सरकार ने 1.15 लाख करोड़ के 112 निवेश समझौतों पर किए हस्ताक्षर

तमिलनाडु Government ने 1.15 लाख करोड़ के 112 निवेश समझौतों पर किए हस्ताक्षर

चेन्नई, 22 नवंबर . तमिलनाडु Government ने 10 मई से 21 नवंबर के बीच 23 क्षेत्रों में 1,14,811.91 करोड़ रुपये के 112 निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. प्रस्तावित परियोजनाओं से 1,32,771 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. 112 परियोजनाओं में से 83 परियोजनाएं कम से कम जमीन पक्की होने के चरण तक पहुंच गई हैं. यह जानकारी राज्य Government की ओर से दी गई है.

Chief Minister सी. जोसेफ विजय के प्रशासन के पहले 195 दिनों की समीक्षा करते हुए Government ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित निवेश में ऑटोमोबाइल निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत है. ऑटोमोबाइल निर्माण क्षेत्र में 17,073 करोड़ रुपये के निवेश का वादा मिला, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 16,832 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है.

निवेशकों ने कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल) के लिए भी 7,871 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है. इन तीनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल निवेश 41,776 करोड़ रुपये होता है, जो कुल समझौतों के मूल्य का 36 प्रतिशत से कुछ अधिक है.

Government ने बताया कि इन प्रस्तावों से राज्य भर में नई फैक्ट्रियों और अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में मदद मिलेगी. समीक्षाधीन अवधि के दौरान, 17 देशों के निवेशकों ने तमिलनाडु Government के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

बयान में 35 समझौतों का भी जिक्र किया गया है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये किस श्रेणी से संबंधित हैं. इसके अलावा, यह भी बताया गया कि वैश्विक कौशल केंद्रों (ग्लोबल स्किल सेंटर्स) के माध्यम से 5,870 उच्च-कुशल नौकरियां सृजित हुई हैं.

Government ने कहा कि वह समझौतों पर हस्ताक्षर होने के बाद प्रत्येक परियोजना की प्रगति पर नजर रख रही है. जिन 83 परियोजनाओं में जमीन की पुष्टि हो चुकी है या जो उससे आगे बढ़ चुकी हैं, वे कुल समझौतों में शामिल परियोजनाओं का 74.11 प्रतिशत हैं. Government ने बताया कि 23 परियोजनाएं शिलान्यास (नींव रखने) के चरण तक पहुंच चुकी हैं.

राज्य ने कंपनियों के लिए कामकाज शुरू करना आसान बनाने के प्रयासों के तहत 21 कार्य दिवसों के भीतर परमिट जारी करने की एक प्रक्रिया शुरू की है. व्यावसायिक मंजूरियों में तेजी लाने के लिए राज्य Government ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘तमिलनाडु निवेश संवर्धन प्राधिकरण’ का गठन किया है.

Government ने बताया कि उसने 11 क्षेत्रों में 25 से अधिक सुधार लागू किए हैं, ताकि कंपनियों के लिए औद्योगिक कामकाज शुरू करने की प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके. Government ने कहा कि वह नए निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ, उन परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाने में मदद करेगी जिनके लिए पहले ही समझौते हो चुके हैं. इसका उद्देश्य राज्य में अधिक उद्यमों को शुरू करना और निवेश के वादों को रोजगार के अवसरों में बदलना है.

–

ओपी/एएस

Share