योगी की मां का आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए मुख्यमंत्री

Lucknow, 21 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का Saturday को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा. 91 वर्षीय सावित्री देवी का Friday सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था. Saturday सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है. मां के अंतिम दर्शन के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे.
Chief Minister ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली. वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे. इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार Saturday सुबह 10 से 11 बजे के बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर किए जाने का कार्यक्रम है. अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश Government के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.
मां के निधन की सूचना Chief Minister योगी आदित्यनाथ को Friday को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. भाषण समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इसकी जानकारी दी. इसके बाद Chief Minister ने निर्धारित कार्यक्रम पूरा किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. पंचूर गांव पहुंचने के बाद उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए और परिजनों के साथ समय बिताया. सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने Friday सुबह करीब 10:45 बजे अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है.
इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था. उस समय कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों और Chief Minister के दायित्वों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. उधर, गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. Friday को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई. मां के अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ के Saturday दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड से Lucknow के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है.
–
विकेटी/पीएम


