Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

आठ साल बाद कोटा से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, ओम बिरला के प्रयासों से मिला वीजा

आठ साल बाद कोटा से Pakistan के लिए रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, ओम बिरला के प्रयासों से मिला वीजा

कोटा, 21 नवंबर . Rajasthan के कोटा में करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद सिख श्रद्धालुओं का जत्था Pakistan स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना हुआ. Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के 12 सिख श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती के अवसर पर Pakistan जाने का वीजा मिला है. वीजा मिलने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है. सभी श्रद्धालु Saturday सुबह ट्रेन से स्वर्ण मंदिर मेल के जरिए अमृतसर के लिए रवाना हुए. वहां से वे आगे Pakistan जाएंगे.

कोटा सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मनिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2019 में कोटा से सिख श्रद्धालुओं का जत्था Pakistan गया था. इसके बाद कोरोना महामारी और सोसायटी के तत्कालीन प्रधान जगजीत सिंह जग्गी के निधन के कारण Pakistan जाने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई. उनके निधन के बाद वीजा आवेदन और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं की जानकारी के अभाव में जत्था Pakistan नहीं जा पा रहा था.

उन्होंने बताया कि सोसायटी के सदस्य हर साल श्रद्धालुओं को Pakistan भेजने का प्रयास करते रहे, लेकिन दस्तावेजी औपचारिकताओं और अन्य अड़चनों के कारण सफलता नहीं मिल पाई. इस बार सोसायटी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही Pakistan जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जुटा लिए थे.

इसके बाद Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला को पूर्व में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया. उनके निर्देश पर ओएसडी राजीव दत्ता ने संबंधित विभागों से संपर्क कर सभी 12 श्रद्धालुओं के नामों की आवश्यक मंजूरी दिलाने में सहयोग किया. इससे सभी श्रद्धालुओं के पासपोर्ट समय पर Pakistan दूतावास पहुंच सके. Friday सुबह करीब 11:30 बजे Pakistan दूतावास ने कोटा के सभी 12 श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया.

वीजा मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर करते हुए Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला और कोटा सिख वेलफेयर सोसायटी का आभार जताया. एक श्रद्धालु ने कहा कि इस सफलता में सिख समुदाय की लगातार मेहनत और Lok Sabha अध्यक्ष के सहयोग की अहम भूमिका रही है. पिछले आठ वर्षों से वे Pakistan जाने के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन कभी कोरोना महामारी तो कभी कानूनी और दस्तावेजी अड़चनों के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो पा रहा था.

श्रद्धालु ने कहा कि अब उन्हें गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब के दर्शन करने और वहां सेवा करने का अवसर मिलेगा. लंबे इंतजार के बाद मिली इस सफलता से सभी श्रद्धालु बेहद उत्साहित हैं.

–

एसएके/एएस

Share