Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘सेलिब्रिटी होना फुल टाइम जॉब है’, बाबिल खान ने बताया घर से निकलते ही क्यों शुरू हो जाती है ड्यूटी

‘सेलिब्रिटी होना फुल टाइम जॉब है’, बाबिल खान ने बताया घर से निकलते ही क्यों शुरू हो जाती है ड्यूटी

Mumbai , 20 नवंबर . Actor बाबिल खान ने हाल ही में सेलिब्रिटी लाइफ से जुड़ी चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि स्टारडम सिर्फ फिल्मों और कैमरे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ हर वक्त एक अलग जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है. घर से बाहर कदम रखते ही उन्हें एक Actor के साथ-साथ सेलिब्रिटी की भूमिका भी निभानी पड़ती है.

बाबिल ने बताया कि कैसे वह अपने निजी जीवन, अभिनय और लोगों की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं.

इस बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा, ”सेलिब्रिटी होना एक फुल टाइम जॉब है, इसलिए जैसे ही मैं अपने घर से बाहर निकलता हूं, मैं काम पर होता हूं. मेरा काम यह है कि मैं वहां एक Actor और सेलिब्रिटी, दोनों के तौर पर खुद को कैसे बेहतर बनाता हूं.”

बातचीत के दौरान बाबिल ने अपनी निजी जिंदगी और पब्लिक इमेज के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर भी बात की. उन्होंने कहा, ”लोगों के बीच रहने और पहचाने जाने के साथ इंसान को अपने कंफर्ट जोन का भी ध्यान रखना पड़ता है. एक सेलिब्रिटी के तौर पर बाहर निकलते समय हर चीज को लेकर जागरूक रहना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी हो जाता है.”

उन्होंने कहा, ”मेरे लिए सेलिब्रिटी होना सिर्फ पहचान और लोकप्रियता तक सीमित नहीं है. एक कलाकार के रूप में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ मुझे अपनी पब्लिक लाइफ में भी अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना पड़ता है. मैं अपनी निजी जिंदगी और लोगों की उम्मीदों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाना चाहता हूं, जिसमें मैं अपने काम के साथ खुद को भी समय दे सकूं.”

बाबिल के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने Bollywood में शुरुआत बतौर कैमरा असिस्टेंट किया था. वह साल 2017 में आई फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ से जुड़े थे. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अन्विता दत्त की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कला’ से बतौर Actor डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं.

साल 2023 में बाबिल फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने जूही चावला के बेटे सिद्धार्थ मेनन का किरदार निभाया था. इसके बाद वह वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का हिस्सा बने. Bhopal गैस त्रासदी पर आधारित इस सीरीज में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, के.के. मेनन और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे.

मई 2025 में बाबिल उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने उस वीडियो को भी हटा दिया था.

–

पीके/डीकेपी

Share