Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

New Delhi, 9 जुलाई . दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत गिरने की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने इसकी पुष्टि की है.

दिल्ली फायर सर्विस ने अपने एक बयान में बताया कि रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने की घटना में अब तक मलबे से चार लोगों को निकाला गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है.

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच Wednesday देर शाम रोहिणी जिले के केएन काटजू थाना क्षेत्र के सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत भरभराकर गिरी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई.

स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की. इस दौरान, घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली Police, दमकल विभाग और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

एक स्थानीय व्यक्ति ने Wednesday को बताया कि मकान मालिक समेत तीन से चार मजदूर इस मलबे में दबे थे, जबकि एक राहगीर भी चपेट में आया. उन्होंने घटना पर दुख जताया और इमारत के निर्माण में खराब सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया.

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्हें फोन पर इमारत के गिरने की सूचना मिली थी. यह आम रास्ता है और नजदीक स्कूल भी है. उन्होंने बताया कि हादसे के समय उनका भाई यहां से गुजर रहा था, जो मलबे में दब गया. उन्होंने बताया कि यह एक निर्माणाधीन इमारत थी, जो लगभग बनकर तैयार हो चुकी थी.

वहीं, एक युवक ने को बताया कि वह दूसरी गली में रहता है. मकान गिरने की आवाज सुनाई पड़ी थी और उसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. युवक ने बताया कि गनीमत यह है कि Friday का दिन नहीं था, क्योंकि यहां Friday बाजार लगता है. इस दौरान छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों की भीड़ रहती है. इस कारण सैकड़ों लोग दब सकते थे.

–

डीसीएच/

Share