Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: अमरावती में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Maharashtra: अमरावती में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

अमरावती, 28 जून . Maharashtra के अमरावती में Sunday को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई. Police अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ.

Police के अनुसार, नागपुर से Mumbai की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार ने सामने चल रहे ट्रक को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे.

हादसे की सूचना मिलते ही Police और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंचने बाद Police ने स्थिति को संभाला. इसके बाद सभी लोगों के शव को अस्पताल के लिए भेजा.

समृद्धि महामार्ग पर हुए इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है. फिलहाल, Police ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, Maharashtra के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार Saturday को दुर्घटना का शिकार हो गई. हालांकि, कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया. इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई.

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे. अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई.दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

–

डीसीएच/

Share