Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राष्ट्रीय

कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद एक्शन, मिर्जा गालिब स्ट्रीट के 17 और होटलों को नोटिस

कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद एक्शन, मिर्जा गालिब स्ट्रीट के 17 और होटलों को नोटिस

कोलकाता, 21 अगस्त . कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त हो गया है. पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग ने Friday को मध्य कोलकाता के भीड़भाड़ वाले मिर्जा गालिब स्ट्रीट और आसपास के 17 और होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन होटलों पर आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं रखने का आरोप है.

इससे पहले Thursday को भी विभाग ने इसी इलाके के 9 अन्य होटलों और गेस्ट हाउसों को नोटिस दिया था. इस तरह कुल 26 होटलों और गेस्ट हाउसों को नोटिस दिया जा चुका है.

Friday को जिन 17 होटलों को नोटिस दिया गया है, उन्हें 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है. अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उनके होटलों को बंद करने का आदेश भी दिया जा सकता है.

यह कार्रवाई Tuesday और Wednesday की दरमियानी रात होटल में लगी आग के बाद की जा रही है. इस हादसे में 7 बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 6 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. सभी की मौत जलने से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई थी.

Police ने Thursday को ‘शिखा इन’ होटल के लीज धारक अबू जफर को गिरफ्तार कर लिया था. उसे Thursday दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 सितंबर तक Police हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जफर ने बिरेश्वर मित्रा से 40,000 रुपए महीने पर होटल लीज पर लिया था. होटल का असली मालिक बिरेश्वर मित्रा अभी भी फरार है.

भाजपा ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट अग्निकांड के लिए तत्कालीन ममता बनर्जी Government पर लापरवाही का आरोप लगाया है. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और नगर निगम मामलों के मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सवाल उठाया है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के इन होटलों को ट्रेड लाइसेंस कैसे मिल गया.

जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी थी, उसमें कई होटल और गेस्ट हाउस चल रहे थे. ‘शिखा इन’ होटल इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर 1100 वर्ग फुट में चल रहा था.

इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल Government ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके के सभी होटलों, लॉज और गेस्ट हाउसों का विशेष ऑडिट कराने का ऐलान किया है. न्यू मार्केट Police स्टेशन ने, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह इमारत आती है, स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है. राज्य के अग्निशमन विभाग ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई है.

–

वीकेयू/एएस

Share