Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

पीएम मोदी 19 नवंबर को फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 19 नवंबर को फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

New Delhi, 18 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 19 नवंबर को यहां India मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में Wednesday को दी गई.

‘India 2047’ थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के दिग्गजों, सीईओ, राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं सहित 2,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

वर्ष 2026-27 फिक्की का शताब्दी वर्ष है, क्योंकि संगठन 7 अप्रैल 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा.

यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब India 2026-30 की अवधि के लिए दुनिया की सबसे मजबूत प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और उसने चीन, जापान, जर्मनी तथा अमेरिका सहित कई देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों और नीतिगत हस्तक्षेपों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इन उपायों ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच आर्थिक जोखिमों को कम करने में मदद की है.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि उद्योग और सेवा क्षेत्र के उच्च आवृत्ति वाले संकेतक लगातार आर्थिक मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं. घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और सेवा क्षेत्र के लचीलेपन ने India के शुद्ध ऊर्जा आयातक होने के बावजूद आर्थिक वृद्धि को समर्थन दिया है.

आरबीआई बुलेटिन के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में वस्तुओं के निर्यात में दोहरे अंकों की वृद्धि से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली. वहीं, अगस्त में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) और विदेश से आने वाले धन के प्रवाह में मजबूती आई.

इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए India की आर्थिक वृद्धि का अनुमान जुलाई में जताए गए अनुमान से 60 आधार अंक बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है.

–

एबीएस

Share