Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का समर्थन खिसक रहा, सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे राहुल गांधी: प्रमोद कृष्णम

अखिलेश यादव का समर्थन खिसक रहा, सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे राहुल गांधी: प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद, 18 नवंबर . आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बागेश्वर धाम Government धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक प्रवचन को लेकर Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि Samajwadi Party के नेता पहले धीरेंद्र शास्त्री के उत्तर प्रदेश आने पर विरोध करने की बात कह रहे थे, लेकिन अब जब कथा हो रही है तो पार्टी के बयान देने वाले नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पीडीए का प्रभाव फीका पड़ चुका है और अब केवल ‘जय श्री राम’ का नारा बचा है. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को Political परिपक्वता दिखाने की डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश में Chief Minister पद का चेहरा घोषित करने का सुझाव दिया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बागेश्वर धाम Government धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुंडा में श्रीराम कथा कर रहे हैं. इसके बाद उनकी कथा गोंडा और फिर अन्य स्थानों पर भी होगी. Samajwadi Party के कई नेताओं ने पहले बयान दिए थे कि धीरेंद्र शास्त्री उत्तर प्रदेश आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा. लेकिन अब कथा चल रही है और Samajwadi Party के बयान देने वाले नेता दिखाई नहीं दे रहे हैं. Samajwadi Party को समझना चाहिए कि यह राम, कृष्ण और भगवान कल्कि का देश है और सनातन की परंपरा वाला देश है. यह बाबर, तैमूर लंग, चंगेज खान और जिन्ना का देश नहीं है.

अखिलेश यादव के उस बयान पर कि धार्मिक कथा जनसमर्थन हासिल करने के लिए कराई जा रही है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी Political स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी बहुत बड़े नेता थे और एक बड़ी Political विरासत के वारिस भी थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना Political नुकसान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि Samajwadi Party के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम राहुल गांधी कर देंगे.

अखिलेश यादव के पीडीए के नारे पर सवाल उठाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अब पीडीए कहां बचा है. उन्होंने कहा कि न पीडीए बचा है, न डीडीए और न एडीए, बल्कि अब केवल एक ही नाम और नारा बचा है, ‘जय श्री राम’. उन्होंने इसी नारे को दोहराते हुए कहा कि Political परिस्थितियों में अब यही सबसे प्रमुख दिखाई दे रहा है.

अखिलेश यादव की ओर से पीडीए का अर्थ ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’ बताए जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव को बचकानी बातें करने के बजाय एक परिपक्व राजनेता की तरह बात करनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में Chief Minister पद के लिए डिंपल यादव का नाम घोषित करना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की Political प्रासंगिकता पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी अप्रासंगिक हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की प्रासंगिकता भी कम हो गई है.

आजम खान को जेल से बाहर आने के बाद गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर पूछे गए सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आजम खान में ऐसे सभी गुण हैं, जिनके आधार पर वह देश के गृहमंत्री या उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री बन सकते हैं. यदि भविष्य में Samajwadi Party की Government बनती है तो आजम खान को जरूर गृहमंत्री बनाया जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि Government बनाना या गिराना उत्तर प्रदेश की जनता के हाथ में है. लेकिन, मौजूदा Political परिस्थितियों में प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के पक्ष में दिखाई दे रही है.

–

पीएसके

Share